top of page

आचरण और संस्कार मानवीय नैतिक मूल्यों की दो अनमोल धरोहरें हैं। इनके बिना सामाजिक जीवन की स्वस्थ व्यवस्था संभव नहीं। जब मनुष्य इन मूल्यों की उपेक्षा करता है तो उसके व्यक्तित्व का पतन आरम्भ हो जाता है और वह आलोचना तथा नकारात्मकता के मार्ग पर चल पड़ता है। ज्ञान मनुष्य को पशुता से अलग करता है, परंतु संस्कार और व्यवहार ही उसे राक्षसी प्रवृत्तियों से दूर रखते हैं। इनके अभाव में मनुष्य का आचरण अमानवीय बन जाता है।

इस पुस्तक के माध्यम से मेरा प्रयास है कि मनीषी पाठकों को जीवन के उन अनिवार्य सूत्रों से परिचित कराया जाए जो सफल जीवन की आधारशिला हैं—जो व्यक्तित्व को निखारते हैं, अंतःकरण को स्वच्छ करते हैं, भावनाओं को पवित्र बनाते हैं और विचारों को उच्चता प्रदान करते हैं। यदि आप इस पुस्तक में दी गई आचार संहिता को गंभीरता से अपनाने का प्रयास करेंगे, तो न केवल इच्छित उन्नति प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि धन, प्रतिष्ठा और जीवन की ऊँचाइयों तक पहुँचने में भी सफल होंगे—इसमें तनिक भी संदेह नहीं।

आधार

₹121.00 Regular Price
₹108.90Sale Price
    bottom of page