top of page

Search Results

Search this site

1029 results found with an empty search

  • बेशर्म

    लक्ष्मी कुमावत  मां जी आपका बेटा बिगड़ा हुआ था तो उसे सुधारती, ना कि उसकी शादी करवाती। "बहु रात के 11:00 बज रहे हैं। रोहन अभी तक घर पर नहीं आया और तू चैन से बैठी हुई है। कैसी पत्नी है तू? अपने पति को संभाल कर रखना भी नहीं आता। उसे फोन लगा कर पूछ तो सही कि कहाँ है। और कितनी देर लगेगी उसे आने में" विमला जी अपनी बहू मधु को डांटते हुए बोली, "मुझ से क्या पूछ रही है आप माँजी। आपका बेटा कोई छोटा बच्चा तो है नहीं कि यहां वहाँ गुम हो जाएगा। वो बेटे तो आपके है। आप फोन लगा कर पूछ लीजिए कि कहां रह गए?" मधु ने बेपरवाही के साथ जवाब दिया। "हां, मैं तो मां हूं ना। मैं तो फोन करके पूछूंगी ही कि वो कहां रह गया। लेकिन पत्नी होने के नाते तेरा भी तो कुछ फर्ज बनता है या नहीं। कि तुझे यहां पूजा करने के लिए लेकर आए हैं?" विमला जी ने पलट कर जवाब दिया। पर इस बार मधु ने कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए विमला जी भुनभुनाती हुई अपने कमरे में आ गई और मोबाइल लेकर रोहन को फोन लगाने लगी। लेकिन रोहन ने फोन नहीं उठाया। "ये रोहन भी ना, कभी भी टाइम से घर पर नहीं आता। पता नहीं क्यों मेरी जान जलाते रहता है। सोचा था बहू आने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। पर नहीं, यहाँ तो बहू भी उसके जैसी ही आई है। पति से कोई लेना देना ही नहीं उसे। अरे पत्नियाँ तो अपने पति को बांधकर रखती है। और एक इसे देखो तो? अब तक रोहन को सुधार नहीं पाई" बड़बड़ाती हुई विमला जी वापस बाहर आई तो देखा मधु अपने कमरे में जा चुकी थी। वो भी उसके कमरे की तरफ गई और धीरे से खोलकर देखा तो वो सो चुकी थी। विमला जी वापस बाहर हाल में आ गई। "कैसी औरत है ये? पति अब तक घर नहीं आया और उसे नींद भी आ गई। बेशर्म कहीं की" विमला जी ने फिर से रोहन को फोन ट्राई किया। लेकिन रोहन ने एक बार भी फोन रिसीव नहीं किया। आखिर वो थक हार कर वही हाल में सोफे पर बैठ गई। रात को 12:30 बजे घर की बेल बजी। विमला जी ने भाग कर दरवाजा खोला तो बाहर रोहन को नशे में हालत में खड़े देखा। वो तो खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। आखिर विमला जी उसे सहारा देकर जैसे तैसे घर में लेकर आई और सोफे पर बिठा दिया। "कहते हैं बेटा बुढ़ापे की लाठी होता है। इस बुढ़ापे में तुझे मुझे सहारा देना चाहिए। और यहाँ मैं तुझे सहारा दे रही हूं। अरे कुछ तो शर्म कर। कब तक मुझे यूं ही परेशान करता रहेगा" विमला जी उसे डांटते हुए बोली। लेकिन उसे होश हो तब तो वो कोई जवाब दे। आखिर नशे की हालत में ही जब सोफे पर वो लुड़क गया तो विमला जी उसे वहीं छोड़कर अपने कमरे में आ गई। "जब बीवी को ही कुछ नहीं पड़ी है तो मैं भी क्या करूँ? पहले एक ही खून पीता था और अब दो दो लोग मिलकर पीते हैं। मेरी तो जिंदगी ही खराब हो चुकी है" बड़बड़ाती हुई वो चादर तानकर सो गई। सुबह जब नींद खुली तो देखा हाल में रोहन अभी भी सोया पड़ा था। जबकि मधु वहीं पास में डाइनिंग टेबल पर बैठी चाय पी रही थी। विमला जी को देखते ही मधु ने पूछा, "माँ जी आप चाय पियेंगी?" उसे देखकर विमला जी अपने हाथ जोड़ते हुए बोली, "तू ही पी तेरी चाय। पति यहाँ नशे में पड़ा हुआ है। लोगों का तो खाना पीना दुश्वार हो जाता है। पर तेरे हलक से कैसे उतर रही है ये चाय?" विमला जी की बात सुनकर मधु मुस्कुराते हुए बोली, "क्या बात है मां जी? आज तो बहुत ज्यादा गुस्सा हो रही है आप। भला मैं क्यों अपना खाना पीना बंद करूं? आपका बेटा इतने सालों से बिगड़ा हुआ था। आपने तो खाना पीना बंद नहीं किया। तो मुझसे उम्मीद क्यों कर रही हो?" मधु की बात सुनकर विमला जी गुस्से से उसे घूरने लगी। उन्हें अपनी तरफ देखता देख कर मधु बोली, "माँ जी थोड़ी शांति बनाए रखिए। कहीं बीपी ना हाई हो जाए आपका। मैंने नाश्ता तैयार कर दिया है और दोपहर का खाना भी बना कर रख चुकी हूं। अभी शांति आ जाएगी साफ सफाई करने के लिए। तो आप उससे साफ सफाई करवा लेना। और मैं जा रही हूं अपने मायके अपनी मां से मिलने के लिए। शाम तक वापस आ जाऊंगी" "शाम को भी क्यों वापस आती है? वहीं रह जाना। वैसे भी तेरा इस घर में होना नहीं होना एक ही बराबर है। जो अपने पति को संभाल नहीं सकती वो मेरा घर क्या संभालेगी" "क्या बात कर रहे हो आप भी माँ जी। वहीं रहने के लिए थोड़ी ना आपके बेटे से शादी की थी। बहु को तो ससुराल में ही होना चाहिए। यही तो संसार का नियम है" कहकर मधु वहाँ से रवाना हो गई। घर से कुछ दूरी पर पहुंचकर ऑटो पकड़कर अपने मायके रवाना हो गई। ऑटो में बैठे-बैठे उसे वो दिन याद हो आया जब वो इस घर में दुल्हन बनकर आई थी। कितने अरमान थे उसके। पर वो अरमान उस समय धराशाई हो गए जब रोहन शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। शादी के ठीक दूसरे दिन उसने ये हरकत की। उसने हैरानी से विमला जी की तरफ देखा तो विमला जी ने बात संभालते हुए कहा था, "अब बहू थोड़ी बहुत तो हर कोई पीता ही है। पर तुम आ गई हो ना अब तुम संभाल लोगी। इसीलिए तो उसकी शादी की है। सावित्री तो अपने पति की जान यमराज से वापस लेकर आ गई थी। तुम्हें तो सिर्फ उसे सुधारना है" विमला जी की बात सुनकर मधु हैरान खड़ी रह गई। मतलब अपने बेटे को सुधारने के लिए उन्होने उसकी जिंदगी तो दांव पर लगा दी। पूरी रात मधु के दिमाग में यही बात चलती रही। दूसरे दिन मधु पग फेरे के लिए गई तो मायके वालों ने भी यही जवाब दिया, "बेटा थोड़ी बहुत तो आजकल हर कोई पीता है। ये तुम पर निर्भर करता है कि तुम उसे कैसे संभालती हो। एक पत्नी चाहे तो क्या नहीं कर सकती। और फिर इसके अलावा कोई कमी तो नहीं है। थोड़ा बहुत एडजस्ट तो सबको करना पड़ता है" पिता तो उसके थे नहीं। मां ने जरूर इतना कहा, "बेटा जैसे भी हो अपना घर संभाल ले। अगर तू छोड़कर भी आई तो यहां तेरे भाई भोजाई रखेंगे, इसकी कोई गारंटी है क्या? जिन्होंने ये जानते हुए तेरी शादी एक शराबी से कर दी। वो तुझे यहां रखेंगे इसकी तू उम्मीद मत कर" मधु को समझ ही नहीं आया कि वो करें क्या? इसलिए चुपचाप वापस ससुराल आ गई। अब जब भी रोहन शराब पीकर आता तो मधु रोती, परेशान होती। पर विमला जी तो चैन की बांसुरी बजा रही होती। आखिर बेटे को बहू के हाथों संभला कर वो बेफिक्र हो चुकी थी। लेकिन अभी दो महीने पहले रोहन ने शराब के नशे में मधु की जमकर पिटाई कर दी। सिर्फ इस कारण की मधु ने उसे शराब पीने से रोका था। विमला जी ने उसमें भी मधु की ही कमी निकाल दी, "हे भगवान! एक पति तक नहीं संभाल सकती, पूरा घर क्या संभालेगी? मैंने तो ये सोचकर अपने बेटे की शादी की थी कि घर में बहू आएगी। उसे सुधार देगी। लेकिन ये तो उल्टा उसे परेशान करने का काम करती है। अब तेरे सारे नाजो नखरे तो उठाता है, तेरे खर्चे उठाता है। फिर तू हर समय उसके पीछे पड़ी रहेगी तो हाथ नहीं उठाएगा तो बेचारा क्या ही करेगा? थोड़ा प्यार से संभाला कर" जब मायके वालों से कहा तो वो लोग भी हमदर्दी जताकर चले गए। भाभी तो ये तक कह कर चली गई कि एक पति नहीं संभाल सकती तो कर ही क्या लोगी तुम। दोबारा लौटने की सोचना भी मत। हम अपना देखे या तुम्हारा देखें? तुम्हारी मां को रख रखा है वही बड़ी बात है। सो मधु ने भी सोच लिया कि जब रहना ऐसे ही घर में है तो या तो जिंदगी भर मार खाते रहो और रोते रहो। या फिर बेशर्म हो जाओ और अपना रास्ता खुद चुनो। मधु ने दूसरा रास्ता चुना। मधु को धीरे धीरे ये बात समझ में आ गई कि रोहन उससे लड़ता झगड़ता तभी था जब वो शराब के नशे में होता था। वरना तो वो मधु से अच्छे से ही बात करता था। इसलिए वो अब रोहन से जब वो नशे में होता तो ज्यादा कुछ कहती भी नहीं थी। उसने एक दो बार नौकरी के लिए कहा तो विमला जी ने हंगामा कर दिया। इसके बाद रोहन ने नशे की हालत में विमला जी के कहने पर उसके साथ काफी गाली गलौज किया था। इसलिए उनके सामने उसने नौकरी के लिए कहना ही छोड़ दिया। पर उसे नौकरी तो करनी ही थी। पढ़ी-लिखी तो वो थी ही, आत्मनिर्भर तो उसे बनना ही था। पर आखिर बाहर कैसे जाए? इसलिए अक्सर मायके का नाम लेकर निकल जाती थी। अभी एक सप्ताह पहले इंटरव्यू देकर आई थी। वहां से कॉल आया था तो आज वही जा रही थी। वहां पहुंची तो उसकी नौकरी पक्की हो गई। उसने सारे जरूरी पेपर्स डिपॉजिट कर दिए। उसे दूसरे दिन से ही ज्वाइन करने को कह दिया गया। जब वापस लौट कर आई तो रोहन भी होश में आ चुका था। विमला जी गुस्से में बैठी उसे ही घूर रही थी। जैसे ही उसने घर में कदम रखा विमला जी बोली, "आ गई महारानी अपने मायके वालों से मिलकर। यहां सास और पति भूखे बैठे हो, उससे कोई लेना देना नहीं बेशर्म कहीं की" विमला जी की बात सुनकर मधु बोली, "कैसी बात कर रहे हो आप मां जी। खाना बना कर तो गई थी आपके लिए। फिर मेरा क्यों इंतजार कर रहे थे आप?" "मधु कहां गई थी तुम? अभी तुम्हारी मम्मी का फोन आया था। तुम तो मायके पहुंची ही नहीं" अचानक रोहन ने कहा। रोहन की बात सुनकर मधु ने रोहन की तरफ देखा और कहा, "मुझे नौकरी मिल गई है। कल से ज्वाइन करनी है" "हां, ये देखो। ये होता है औरत का त्रिया चरित्र। मायके का नाम लेकर पता नहीं कहां घूमती फिर रही है। और हमारे घर की इज्जत को उछाल रही है" विमला जी बीच में ही बोली। "माँ मैं बात कर रहा हूं ना। आप क्यों बीच में बोल रहे हो? तुम्हें नौकरी की क्या जरूरत है मधु? तुम्हारी सारी जरूरत तो पूरी कर रहा हूं?" रोहन ने शांतिपूर्वक मधु से पूछा तब मधु ने कहा, "मुझे मेरे मायके का कोई संबल नहीं है। मुझे अपना संबल खुद बनना है इसलिए मैं नौकरी ज्वाइन कर रही हूं। मैं इसलिए नौकरी ज्वाइन कर रही हूं ताकि मैं अपने अंदर इतनी हिम्मत जुटा सकूं कि मैं आपके सामने खड़े होकर ये कह सकूं कि आप शराब छोड़ रहे हो या मुझे?" उसकी बात सुनकर रोहन सकते में आ गया। जबकि विमला जी अपना माथा पीटते हुए बोली, "हाय राम! पति को छोड़ने के बात कर रही है। बेशर्म। अपना घर अपने हाथों ही तोड़ रही है। ऐसा नहीं कि पति को सुधारने की कोशिश करें। बल्कि जो है उसे भी बिगाड़ रही है" "बस कीजिए मां जी, बहुत बोल दिया आपने। मैं कोई नशा मुक्ति केंद्र नहीं हूं। एक इंसान हूं जिसकी अपनी जिंदगी है। और मुझे अपनी जिंदगी के बारे में सोचने का पूरा हक है। पर मैं इस रिश्ते तोड़ने से पहले इस रिश्ते को एक मौका देना चाहती हूं। बताइए रोहन जी आप नशा छोड़ेंगे या फिर पत्नी?" रोहन काफी देर तक मौन रहा। फिर कुछ सोच समझकर बोला, "ठीक है, जब तुम इस रिश्ते को एक मौका देना चाहती हो तो मैं ये मौका लूँगा। कब ज्वाइन करना है तुम्हारा नशा मुक्ति केंद्र?" उसकी बात सुनकर जहाँ मधु के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई, वहीं विमला जी बिल्कुल हैरान खड़ी रह गई। उनकी आंखों में से आंसू निकल आए। आखिर इतनी कोशिश जो काम विमला जी नहीं कर पाई, वो मधु ने कर दिया। दूसरे दिन ही रोहन ने नशा मुक्ति केंद्र ज्वाइन कर लिया। और कुछ महीनो मशक्कत के बाद उसमें वाकई परिवर्तन हुआ। उसने शराब पीना छोड़ दिया। और आज विमला जी अपनी उसी बेशर्म बहू की नजर उतारती नहीं थकती। *******

  • शेरनी का तीसरा पुत्र

    अंकिता मिश्रा किसी घने जंगल में एक शेर और एक शेरनी साथ रहते थे। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते थे। हर दिन दोनों साथ में ही शिकार करने जाते और शिकार को मारकर साथ में बराबर-बराबर खाते थे। दोनों के बीच में विश्वास और भरोसा भी खूब था। कुछ समय के बाद ही शेर और शेरनी दो पुत्रों के माता-पिता भी बन गए। जब शेरनी ने बच्चों को जन्म दिया, तो शेर ने उससे कहा कि “अब से तुम शिकार पर मत जाना। घर पर रहकर खुद की और बच्चों की देखभाल करना। मैं अकेले ही हम सब के लिए शिकार लेकर आउंगा।” शेरनी ने भी शेर की बात मान ली और उस दिन से शेर अकेले ही शिकार के लिए जाने लगा। वहीं, शेरनी घर पर रहती और बच्चों की देखभाल करती। बदकिस्मती से एक दिन शेर को कोई भी शिकार नहीं मिला। थकहार कर जब वह खाली हाथ घर की तरफ जा रहा था, तो उसे रास्ते में लोमड़ी का एक बच्चा अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। उसने सोचा आज उसके पास शेरनी और बच्चों के लिए कोई भोजन नहीं है, तो वह इस लोमड़ी के बच्चे को ही अपना शिकार बनाएगा। शेर ने लोमड़ी का बच्चा पकड़ा, लेकिन वह बहुत छोटा था, जिस वजह से वह उसे मार नहीं सका। वह उसे जिंदा ही पकड़कर घर लेकर चला गया। शेरनी के पास पहुंचकर उसने बताया कि आज उसे एक भी शिकार नहीं। रास्ते में उसे यह लोमड़ी का बच्चा दिखाई दिया, तो वह उसे ही मारकर खा जाए। शेर की बातें सुनकर शेरनी ने कहा – “जब तुम इसे बच्चे को नहीं मार पाए, तो मैं कैसे इसे मार सकती हूं? मैं इसे नहीं खा सकती है। इसे भी मैं अपने दोनों बच्चों की ही तरह पाल-पोसकर बड़ा करूंगी और यह अब से हमारा तीसरा पुत्र होगा।“ उसी दिन से शेरनी और शेर लोमड़ी के बेटे को भी अपने पुत्रों ही तरह प्यार करने लगें। वह भी शेर के परिवार के साथ बहुत खुश था। उन्हीं के साथ खेलता-कूदता और बड़ा होने लगा। तीनों ही बच्चों को लगता था कि वह सारे ही शेर हैं। जब वह तीनों कुछ और बड़े हुएं, तो खेलने के लिए जंगल में जाने लगें। एक दिन उन्होंने वहां पर एक हाथी को देखा। शेर को दोनों बच्चें उस हाथी के पीछे शिकार के लिए लग गए। वहीं, लोमड़ी का बच्चा डर के मारे उन्हें ऐसा करने से मना कर रहा था। लेकिन, शेर के दोनों बच्चों ने लोमड़ी के बच्चे की बात नहीं मानी और हाथी के पीछे लगे रहें और लोमड़ी का बच्चा वापस घर पर शेरनी मां के पास आ गया। कुछ देर बाद जब शेरनी के दोनों बच्चे भी वापस आए, तो उन्होंने जंगल वाली बात अपनी मां को बताई। उन्होंने बताया कि वह हाथी के पीछे गए, लेकिन उनका तीसरा भाई डर कर घर वापस भाग आया। इसे सुनकर लोमड़ी का बच्चा गुस्सा हो गया। उसने गुस्से में कहा कि तुम दोनों जो खुद को बहादुर बता रहे हो, मैं तुम दोनों को पटकर जमीन पर गिरा सकता हूं। लोमड़ी के बच्चे की सुनकर शेरनी ने उसे समझाया कि उसे अपने भाईयों से इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। उसके भाई झूठ नहीं बोल रहे, बल्कि वे दोनों सच ही बता रहे हैं। शेरनी बात भी लोमड़ी के बच्चों को अच्छी नहीं लगी। गुस्से में उसने कहा, तो क्या आपको भी लगता है कि मैं डरपोक हूं और हाथी को देखकर डर गया था? लोमड़ी के बच्चे की इस बात को सुनकर शेरनी उसे अकेले में ले गई और उसे उसके लोमड़ी होने का सच बताया। हमनें तुम्हें भी अपने दोनों बच्चों की तरह ही बड़ा किया है, उन्हीं के साथ तुम्हारी भी परवरिश की है, लेकिन तुम लोमड़ी वंश के हो और अपने वंश के कारण ही तुम हाथी जैसे बड़े जानवर को देखकर डर गए और घर वापस भाग आए। वहीं, तुम्हें दोनों भाई शेर के वंश के हैं, जिस वजह से वह हाथी का शिकार करने के लिए उसके पीछे भाग गए। शेरकनी ने आगे कहा कि अभी तक तुम्हारे दोनों भाईयों को तुम्हारे लोमड़ी होने का पता नहीं है। जिस दिन उन्हें यह पता चलेगा वह तुम्हारा भी शिकार कर सकते हैं। इसलिए, अच्छा होगा कि तुम यहां से जल्द ही भाग जाओ और अपनी जान बचा लो। शेरनी से अपने बारे में सच सुनकर लोमड़ी का बच्चा डर गया, और मौका मिलते ही वह रात में वहां से छिपकर भाग गया। सीख : शेरनी और शेर के तीसरे पुत्र की कहानी हमें यह सीख देती है कि कायर और डरपोक वंशज के लोग अगर बहादुर लोगों के बीच भी रहें, तो भी वह बहादुर नहीं बन सकते हैं। उनकी आदतों में उनकी वंशज की सोच और दक्षता की झलक बनी रह सकती है। ******

  • रोमांटिक वॉक

    भगवती सक्सेना गौड़ आज संजीव अपनी उम्र के सातवें दशक में पहुँच गए थे। सोसाइटी में टहलना उनकी दिनचर्या में शामिल था। स्वास्थ्य का हमेशा से बहुत ध्यान रखते थे, अंकुरित मूंग, जूस वगैरह से ही दिन की शुरुआत होती थी। आज सुबह जब टहलने निकले तो कुछ दूर ही चले गए, पास वाली दूसरी सोसाइटी के लोग भी घूम रहे थे। अचानक एक बुजुर्ग महिला ने आकर उनका हाथ पकड़ा और बोला, "हेलो, मैं वृन्दावती, अकेले चलने में परेशानी हो रही, थोड़ा सहारा दीजिये।" और अवाक होकर संजीव उनका हाथ पकड़े पूरे बाग में घूमते रहे, थोड़ा आसपास भी ध्यान रख रहे थे, कोई पहचान का तो नहीं। चेहरे की झुर्रियों को नजदीक से घूरने लगे, फिर जोर से चिल्लाये, ओह तुम वृंदा हो क्या, पुणे वाली।" वृन्दावती बोली, "नहीं, मैं कोई वृंदा को नही जानती, पर तुम कुछ पहचाने से लग रहे हो।" और तभी संजीव के स्वर गूंजे, याद करो, वह गाना, अजनबी तुम जाने पहचाने से लगते हो। "हाँ, कुछ कुछ याद आ रहा, तुम वो मेरे क्लासमेट संजीव ही हो न। तुम अकेले मुझे वृंदा बुलाते थे, हम दोनों को सब दोस्त चिड़ाते थे, मेड फ़ॉर इच अदर।" दोनों हाथ पकड़कर आत्मीयता से पुरानी गुफ्तगू में खो गए, इसी तरह कॉलेज में हाथ पकड़े, आंखों में आंखे डाले, हम पेड़ के नीचे बैठते थे। देखो ईश्वर को दया आयी और इस उम्र में फिर हमारे हाथ जुड़ गए। दोनों की आंखों से अश्रुधार बह रही थी। तभी दूर से एक लड़का आया, अरे मम्मा आप घर से कब निकली, मैं उठा ही था, कि आपको घुमा लाऊं। और ये अंकल कौन हैं? ये संजीव हैं बेटा, मैं गिरने वाली थी, तो सहारा ढूंढा, ये तो पुराने परिचित निकले। "अंकल नमस्ते, मुझे नही पता, आपको कैसे इन्होंने पहचाना, ये अल्ज़ाइमर की पेशेंट हैं, चलिए अच्छा हुआ, आप दोनों रोज टहलेंगे तो अच्छा रहेगा।" *****

  • आय लव यू!

    निरजंन धुलेकर रोज़ दोपहर के खाने में बाबू एक डिश तो मेरी पसंद की ज़रूर बनाती है। कभी पंच मिसली दाल, भरवां टिंडा आलू दम, मटर बड़ी, आलू काजू पुलाव, अदरक बूंदी रायता के साथ मस्त ख़री सिकीं चुपड़ी रोटियाँ खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। एक साथ कई चीजें बनाना खाना हम दोनों को ही पसन्द नहीं, एक डिश हो पर हो एकदम लल्लन टॉप। खाने के बाद मुझे आती झपकी और बाबू ट्रांजिस्टर पर आकाशवाणी की खबरें सुनने बैठ जाती इस उम्मीद से कि सोनबरसा की कोई ख़बर पता चले। उसकी इसी मासूमियत पर तो मेरा प्यार उमड़ता है और मेरे मुँह से निकलता 'आय लव यू बाबू' पर जब बाबू को भी यही बोलने को कहता तो भाग जाती है। ये तीन शब्द बोलने में इसे भारी दिक्कत होती और मुझे उसके इस 'बाबू हठ' पर बहुत गुस्सा आता। शुरू में बाबू दाँत में पल्लू दबा के बोलती थी कि "आप हमें बोत्ति अच्छे लगत बस!" पर मेरा मन ही नहीं भरता था मैं उदास भी हो जाता। दस-दस बार बैठा कर लिख कर बोल-बोल कर बाबू को 'आय लव यू 'बोलना सिखाता रहा और हर बार जवाब में गठरी लोटपोट हो जाती "क़ाय आप 'आय कुश यू' काहे नाहीं बोलत? लव-कुश दुई बेटा हथे सीता मैया के! हम समझ गए कि आय मतलब मैं यू मतलब आप! हम घर सम्भालत सेवा करत जे सब का बो नैया जो आप बोलने को बोलत?" "तुम्हें आय लव यू बोले में सरम काहे आत?" मैं तंग आकर इससे पूछता तो जवाब में ये इतना ही बोलती कि हम दोनों के बीच कभी कोई नहीं आ सकता, कभी नहीं। मुझे सपना आता कि बाबू चुपचाप पीछे से आयी और गलबहियाँ डाल बोली, 'हम का के रे आय लव यू!' पर यह सपना सच होता कैसे? दादा दादी के ज़माने में किसी ने भी एक दूसरे को 'आय लव यू' नहीं बोला! शायद उन दिनों इस वाक्य को पति -पत्नी के बीच का अतिवादी अभद्र व्यवहार समझा जाता होगा और बोलने वाला पगलाया सठियाया अंग्रेज माना जाता होगा। ये सब नए जमाने के चोंचले कहलाते थे। पति अपनी लुगाई को 'आय लव यू' कहता और कोई दूसरा यह बात सुन लेता तो पति खिसिया कर ऐसे झेंपता जैसे किसी पराई लड़की को आँख मारते पकड़ा गया हो। मुँह से बोलना तो दूर की बात, लव प्यार इश्क़ के गाने घर में बजाना, गाना, गुनगुनाना भी वर्जित ही था। डिब्बा रेडियो पर अगर ऐसे वाहियात गाने बजते तो रेडियो और उसे सुनने वाले दोनों के कान उमेठ कर तुरंत सज़ा मिलती। दादा-दादी को किसी ने कभी स्पर्श करते नहीं देखा था, यदि कोई चीज लेनी देनी होती तो भी वह दूरी बनाए रखते। एक दूसरे का हाल लेते रहना ही उनके प्यार के इज़हारों में से एक था। दादी के लिए पति के प्यार का मतलब उनके बच्चे और भरे-पूरे घर की सेवा करना ही था। दादाजी का अपनी पत्नी के प्रति प्रेम प्रदर्शन का अर्थ इतना ही था कि घर मे दादी के पूजा पाठ, विधि विधान अच्छे से चलाते रहें। हाँ, दादाजी साल में एक बार यानी दिवाली पर उनके नए कपड़े बिला नागा ज़रूर खरीदते थे और उनका इतना ही प्यार दादी को साल भर के लिए काफ़ी होता। दादाजी को पहली और आखिरी बार हम सभी ने दादी को छूते तब देखा जब दादी की अंतिम यात्रा शुरू होने के ठीक पहले उन्होंने उनके गालों पर हाथ फेर कर बोला था" चलो तुम, मैं भी आता हूँ। यहाँ अकेला क्या करूँगा अब।" दादी बेचारी क्या जवाब देतीं? दादाजी ने जो कहा सो किया, महीने भर के अंदर उनका भी देहांत हो गया, इससे बड़ा भी 'आय लव यू' हो सकता है क्या? ******

  • मित्रता हो तो ऐसी

    प्रकाश लाल शर्मा शाम का अंधेरा घिर आया था। छड़ी टेकते हुए वृद्ध बनवारीलाल जी. एम. यानि जनरल मैनेजर साहब के बंगले के सामने आकर रुक गए। वे अभी भी तय नहीं कर पा रहे थे कि वे जी. एम. से मिलने जाएं या नहीं? इसी ऊहापोह में वे वहीं कुछ देर ठिठककर खड़े रहे फिर आख़िर में अपने जी को कड़ा किया और लोहे का छोटा सा फाटक खोल अंदर दाखिल हुए। सामने लॉन में कोई नहीं था। ईश्वर का स्मरण कर वे आगे बढ़े। कुछ क़दम चलने के बाद उन्हें पोर्च में साहब की कार नज़र आयी। कार देखते ही उनकी बाछें खिल उठी। 'मतलब साहब दौरे से लौट आए हैं।' उत्साह से उनकी धड़कन सहसा बढ़ गयी। उन्होंने शीघ्रता से शेष रास्ता पार किया। बरामदे में आकर अपने जूते खोले और कांपते हाथों से कॉलबेल का बटन दबा दिया। कॉलबेल की मधुर ध्वनि से विशाल बंगला गूंज उठा। कुछ क्षण पश्चात किसी के निकट आने की पदचाप सुनाई दी। अगले ही पल अर्दली ने द्वार खोल अदब से पूछा, "कहिए।" "जी, साहब हैं?" "जी हां।" "मुझे मिलना था… बस पांच मिनट के लिए।" "आइए" कहते हुए अर्दली ने ससम्मान रास्ता बतलाया। झिझकते हुए बनवारीलाल ने बैठक में प्रवेश किया। जी. एम. साहब के बंगले पर वे पहली बार आए थे। वहां की भव्य साज-सज्जा देख वे अभिभूत हो उठे। संकोचपूर्वक चलते हुए वे एक सोफ़े में सिकुड़कर धंस गए। उनका नाम पूछ अर्दली अंदर चला गया। बनवारीलाल अपने में सिमटे हुए बैठक का जायजा लेने लगे। सामने कलात्मक शो केस में गणेशजी की भव्य प्रतिमा विराजमान थी। उन्हें निहारते हुए बनवारीलाल मन-ही-मन बातचीत की योजना बनाने लगे। तीन-चार मिनट बाद अर्दली वापस आया। उसके हाथ में शरबत की ट्रे थी। आदरपूर्वक शरबत पेश कर उसने बड़ी ही विनम्रता पूर्वक कहा, "साहब तैयार हो रहे हैं। पांच-सात मिनट लगेंगे। कृपया तब तक इंतज़ार कीजिए।" और वापस अंदर चला गया। बनवारीलाल संकोच पूर्वक शरबत की चुस्की लेने लगे। लगभग पांच मिनट पश्चात साहब आए। बनवारीलाल तत्क्षण अदब से खड़े हो गए, "प्रणाम साहब।" "अरे वाह।" उन्हें देखते ही अभिवादन का स सम्मान प्रत्युत्तर दे साहब खिल उठे। "कब पधारे आप?" "जी, आज ही।" "और सब ठीक है?" साहब ने उन्हें अपने साथ बैठा लिया, "रिटायर होने के बाद शायद पहली बार मिल रहे हैं आप?" "जी हां।" साहब की आत्मीयता से बनवारीलाल अभिभूत हो उठे। "कितना समय हो गया होगा आपको रिटायर हुए? मेरा ख़्याल है- सालभर तो हो ही गया होगा शायद?" "जी हां, एक वर्ष और दो माह।" "समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला।" साहब ने घनिष्ठता से उनके कंधे पर हाथ रखा। "स्वास्थ्य वगैरह सब अच्छा है न?" "जी हां।" "और सुनाइए…" साहब के होंठों पर स्निग्ध मुस्कान उभर आयी, "कैसी चल रही है रिटायर्ड लाइफ?" "…!" बनवारीलाल के हृदय की धड़कनें सहसा बढ़ गयीं। उन्हें लगा कि यही माकूल क्षण है साहब से शिकायत करने का। उन्होंने हाथ जोड़ याचना पूर्ण नज़रें साहब के चेहरे पर गड़ा दीं, "एक प्रार्थना थी साहब।" "हां, हां कहिए ना? इतना संकोच क्यों कर रहे हैं?" "जी…" बनवारीलाल अब भी झिझक रहे थे। "दरअसल कार्यालयीन कार्य था। आप कहेंगे… बंगले पर आकर…" "कोई बात नहीं।" साहब ने उन्हें आश्वस्त किया, "उसूलों में कभी-कभी ढील दी जा सकती है। फिर अब तो आप रिटायर हो चुके हैं, दूसरे शहर में रहते हैं। आप निःसंकोच कहिए।" बनवारीलाल का स्वर यकायक थरथरा उठा, "साहब! मेरे पी.एफ. का और अन्य फंड्स का पैसा दिलवा देते तो बड़ी मेहरबानी होती।" "पी.एफ. और अन्य फंड्स?" साहब बुरी तरह चौंक पड़े। "क्या कह रहे हैं आप? आपको अभी तक मिले नहीं?" "नहीं साहब।" साहब की प्रतिक्रिया से बनवारीलाल को उम्मीद बंधती महसूस हुई। "अजीब बात है।" साहब के चेहरे पर हैरत भरी उलझन उभर आयी, "साल भर से अधिक हो गया और आप अभी तक चुप बैठे हैं?" "चुप नहीं बैठा साहब।" बनवारीलाल की उत्तेजना एकदम बढ़ गयी, "कई बार कोशिश की। बीसियों चक्कर लगा चुका हूं दफ़्तर के।" "फिर भी नहीं हुआ?" "नहीं साहब।" "हद है!" साहब झल्ला गए, "एक ईमानदार और कर्त्तव्य निष्ठ रह चुके कर्मचारी के संग यह सलूक?" "…!" बनवारीलाल की आंखों की चमक बढ़ गयी। "वैसे…" साहब ने याददाश्त पर ज़ोर देते हुए अपनी नज़रें उनके चेहरे पर टिका दीं। "फंड्स आदि का काम तो रामप्रसादजी देखते हैं ना?" "जी हां।" "वो तो आपके मित्र हैं न?" "ज्… जी..!" बनवारीलाल ने जुबान काट ली. "फिर कहा नहीं उनसे? मित्र का काम…" "काहे की मित्रता साहब।" बनवारीलाल के कलेजे से ठंडी आह निकल गई, "दफ़्तर छूटा, मित्रता भी टूट गयी। चक्कर पर चक्कर लगवाए जा रहे हैं।" "मैं समझा नहीं, किस बात के चक्कर?" "अरे फ़िजूल में ही…" बनवारीलाल का स्वर कांप उठा, "कभी यह जानकारी छूट गयी कभी यह एंट्री गलत कर दी।" "आपने कहा नहीं- एक बार में सब तफ़सीस से बतला दें?" "कहा था। झल्ला जाते हैं- सब लिखा तो है फार्म में!" "…!" हैरत से साहब स्तब्ध हो गए। उन्हीं की कंपनी में, उन्हीं की नाक के नीचे… इतनी लालफीताशाही? उनके जबड़े कस गए। बनवारीलाल के दिल की धड़कनें बढ़ गयीं। कुछ क्षण के मौन के बाद साहब ने सहानुभूतिपूर्वक उन्हें निहारा, "मुझे बेहद खेद है बनवारीलाल जी। कंपनी के इतने पुराने और ईमानदार मुलाज़िम होने के बावजूद आपको परेशानियां उठानी पड़ीं, आप एक बार भी मुझसे मिल लेते…" "आप इतना व्यस्त रहते हैं। महीने में पच्चीस छब्बीस दिन अन्य ब्रांचों के दौरे… इत्तफ़ाक़ से आज आप यहीं थे…" "खैर! जो हुआ सो हुआ…" मृदुल मुस्कान बिखेर साहब ने उन्हें आश्वस्त किया।" अब आप रत्तीभर चिंता न करें। कल आपका काम निश्चित रूप से हो जाएगा" "सच साहब।" आह्लाद से बनवारीलाल का गला हठात रूंध गया। कृतज्ञतापूर्वक उन्होंने हाथ जोड़ लिए। "बहुत-बहुत मेहरबानी होगी साहब आपकी। मेरा दिल ही जानता है, कितनी परेशानी होती है मुझे बार-बार गांव से यहां आने में?" "गांव से आने में?" साहब एकदम चौंके, "मैं समझा नहीं, कौन से गांव से आने में? आप तो शायद रायपुर रहने लगे हैं न, अपने बड़े बेटे के पास?" "ज्… जी!" बनवारीलाल सहसा संकोच में पड़ गए। "फिर ये गांव?" बनवारीलाल अटकने लगे, "जी वो चालीस-पैंतालिस किलोमीटर पर एक ग्राम मांचल है। जीरापुर से नौ किलोमीटर अंदर…" "हां हां सुना तो है। नदी किनारे कोई पुरानी गढ़ी है।" "जी हां वहीं‌। वहां खेती है छोटी-सी… साढ़े छह बीघा की।" "अच्छा-अच्छा। उसे बटाई पर देने आए होंगे अभी रायपुर से?" "जी.." बनवारीलाल संकोच से वहीं सोफे में धंस गए।" अ… आऽजकल… मैं वहीं रहता हूं।" "वहां!" साहब की आंखें आश्चर्य से फैल गयी। "उस सुविधा विहीन गांव में?" "…!" बनवारीलाल सिर झुकाए अपने में और सिमट गए। "मेरा ख़्याल है शायद बसें भी नहीं जातीं वहां? तीन-चार किलोमीटर पैदल जाना होता है?" 'हां' में बनवारीलाल ने सिर हिला दिया। "फिर ऐसे सुविधा विहीन गांव में रहने की क्या सूझी आपको? रायपुर में मन नहीं लगा आपका?" "…!" जवाब देने की बजाय बनवारीलाल सिर झुकाए बैठे रहे। उनकी आंखों की कोरों पर आंसू चमकने लगे। साहब गहरी नज़रों से अब भी उन्हें भांप रहे थे। उन्होंने भेदते स्वरों में उनके दिल को कुरेदा, "आपने जवाब नहीं दिया बनवारीलालजी? रायपुर में मन नहीं लगा क्या आपका?" भला क्या जवाब देते बनवारीलाल? क्या अपने ही घर का दुखड़ा रो देते साहब के सामने? और वह भी अपनी औलाद के विरुद्ध! होंठ भींचे सिर झुकाए बैठे रहे पर साहब की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। उन्होंने बालकों के से कौतूहल से पूछा, "आपके दो पुत्र और हैं न जबलपुर और इटारसी में?" 'हां' में बनवारीलाल ने हौले से सिर हिला दिया। "वे भी शायद अच्छे ओहदों पर हैं? ख़ुद के बंगले हैं? उनके यहां गए थे?" "जी!" फटी धौंकनी-सी उनके गले से आवाज़ निकली। "फिर वहां भी नहीं रहते? ऐसी कमज़ोर वृद्धावस्था में… आपकी पत्नी को तो गठिया है न?" बनवारीलाल का हृदय फट पड़ने की सीमा तक भर आया। अपने मन का सैलाब रोकना उनके लिए दुश्वार हो गया। आख़िर क्या मज़ा मिल रहा है साहब को मेरा ज़ख़्म कुरेदकर? उसे साहब भी उन्हें उन लोगों सरीखे हल्के लगने लगे, जिन्हें दूसरों की ढंकी उघाड़ने में मज़ा आता है। उनका मन तो हुआ, साहब का बंगला तुरंत छोड़ दें, मगर बनता काम बिगड़ जाने की आशंका थी इसलिए मन मसोसकर सिर झुकाए चुपचाप बैठे रहे। साहब आज कुछ विचित्र मूड में थे। बनवारीलाल के निजी जीवन के प्रति उनकी उत्सुकता बढ़ती जा रही थी, "मेरी समझ में नहीं आता, आप स्वयं इतने कमज़ोर, पत्नी बीमार, उस सुविधा विहीन गांव में रहने की बजाय आप यहीं क्यों नहीं रहते, अपने घर?" 'अपना घर!' सुनते ही एक हूक-सी उठी बनवारीलाल के हृदय में। थरथराती आवाज़ में उन्होंने अपना पथराया चेहरा ऊपर उठाया, "घर तो बेच दिया था साहब!" "बेच दिया था?" हैरत से साहब ने उन्हें घूरा, "कब?" "रिटायर होने के ३-४ माह पूर्व।" "क्यों?" जवाब देते हुए बनवारीलाल को गले में कांटे चुभने लगे। "तीनों बेटे-बहू ज़ोर देने लगे कि रिटायर होने के बाद तो हम पति-पत्नी को उन लोगों के पास ही रहना होगा। यहां इतनी दूर, सूने मकान की देखभाल कौन करेगा? किराए पर देने में भी ख़तरे हैं…" "और आपने घर बेच दिया?" "जीऽऽऽ!" पछतावे के शूल से वे कराह उठे। आज भी वे उस पल को कोसते रहते हैं, जब तीनों बेटे-बहुओं के बहकावे में आकर उन्होंने अपना घर बेच दिया था। काश! न बेचा होता! शहर में रहने का ठौर तो रहता! भले ही छोटा-सा घर था। कहने को तो रहता कि अपने स्वयं के घर में रह रहे हैं। सैकड़ों शूल खच-खच कर उनके हृदय में चुभने लगे। कितनी भारी ग़लती कर बैठे थे वे। लोग तो ज़िंदगी भर पैसा-पैसा जोड़कर बुढ़ापे के नीड़ का इंतज़ाम करते हैं और उन्होंने बना-बनाया अपना नीड़ बेच दिया और पैसा बांट भी दिया तीनों में बराबर। "ऐसा क्यों कर दिया आपने?" तरस खाते हुए साहब बुरी तरह कलप उठे, "कम से कम पैसा तो अपने पास रखना था।" "अब साहबजी…" याद करते हुए बनवारीलाल का हृदय हाहाकार कर उठा। "मैंने सोचा पैसा कहां छाती पर बांधकर ले जाना है? मरने के बाद तो तीनों का ही है…" "मरने के बाद न? और जीते जी?" साहब की आत्मा भी बुरी तरह तड़प उठी। "बनवारीलालजी! सूरज भी सांझ को जब अस्ताचल को जाता है, तो चंद्रमा के पास अपनी रोशनी संजोकर रखता है- रात के सहारे के लिए! और आपने? कुछ भी नहीं रखा अपने पास, बांट दिया सब? कम से कम अपनी वृद्धा बीमार पत्नी का तो ख़्याल किया होता! पूरी मुट्ठी खोल दी?” "…!" बनवारीलाल को अब और जज्ब करना दुश्वार हो गया। इतने दिनों का दर्द, जो अंदर-ही-अंदर रोक रखा था, साहब के सहानुभूतिपूर्ण रुख का स्पर्श पाते ही लावा बनकर फूट पड़ा। हाथों में मुंह छुपा वे फफक-फफक कर रो पड़े एक नन्हें से बच्चे की तरह। दुनिया की भीड़ में लुट चुके एक नादान, अनाथ, असहाय बच्चे की तरह, उनका करुण रुदन रोके ही नहीं रुक रहा था, "… कुछ नहीं बचा साहब मेरे पास, कुछ भी नहीं… ले-देकर बस ये मांचल वाली ज़मीन है। दाम कम रहे थे उस वक़्त, भगवान ने कुछ ऐसी बुद्धि दे दी कि बेची नहीं। लड़कों को भी जानकारी नहीं थी उसकी, वरना…"साहब स्तब्ध सुनते रहे। बनवारीलाल सोफे से उतर गिड़गिड़ाने लगे, "मेरे फंड्स के पैसे दिलवा दो साहब, बड़ी मेहरबानी होगी, बार-बार मेरे बूते का नहीं रहा किराया लगाकर आना। एक रुपया ख़र्च करना भी… बहुत सोचना पड़ता है साहब मुझे।" साहब को अब और सुनना दुश्वार हो गया। पिता के उम्र का एक वृद्ध इंसान उनके सामने इस तरह..? उन्होंने खींचकर वृद्ध बनवारीलाल की कृश काया को अपने बाहु पाश में जकड़ लिया। भावातिरेक में उनसे बोला नहीं जा रहा था। किसी तरह दिल पर क़ाबू पा उन्होंने रूधे कंठ से बनवारीलाल को आश्वस्त किया, "अब आप रत्तीभर चिंता न करें बनवारीलाल जी, आपका काम हो गया समझो। ब्याज समेत एक-एक पैसा आपको मिल जाएगा।" "सच साहब!" कृतज्ञता से बनवारीलाल की सूनी आंखें चमक उठीं। 'हां' में सिर हिलाते साहब आत्मीयता से मुस्कुरा दिए, "अब तो ख़ुश?" आह्लादित बनवारीलाल ने उनके हाथों को अपनी सजल आंखों से लगा लिया। "अच्छा बनवारीलाल जी," उनकी पीठ थपथपा साहब ने उनके मन को खंगाला, "फंड्स का पैसा मिलने के बाद आपकी क्या योजना है?" "बस… ये पैसे मिल जाएं, बैंक में एफ. डी. कर दूंगा। फिर ब्याज से…" "और रहेंगे कहां?” "मांचल वाली ज़मीन बेचकर यहीं शहर में छोटा-सा घर ले लूंगा।" "रायपुर या अन्य बेटों के पास नहीं जाएंगे?" कटुता और नैराश्य से उनके होंठ फड़फड़ा कर रह गए। साहब उनके चेहरे पर आते भावों को भांपते रहे। कुछ क्षणों के मौन के बाद उन्होंने गहरे स्वरों में पूछा, "बनवारीलालजी, क्या आपको मालूम है आपके फंड्स के काम में अड़ंगे कौन डाल रहा था? किसकी हरकत होगी यह?" "जाने दो साहब, मेरा काम बन गया, अब मेरे मन में उसको लेकर कोई कटुता नहीं।" "फिर भी… कौन होगा वह अड़ंगेबाज?" "है तो वहीं, जो कभी मेरे मित्र राम प्र…" "नहीं बनवारीलालजी, वे नहीं मैं, मैं स्वयं आपका जी.एम..!" "अ..आऽऽऽप!" हैरत से बनवारीलाल की आंखें फैल गयीं। अविश्वास से वे साहब को देखते रहे। "हां बनवारीलालजी! मेरे ही कहने पर रामप्रसादजी टालमटोल कर रहे थे।" बनवारीलाल को अब भी विश्वास नहीं हो रहा था। साहब बेहद गंभीर थे, "आपकी रिटायरमेंट के महीने भर पूर्व रामप्रसाद जी मेरे पास आए थे और उन्होंने ही ऐसा करने के लिए मुझसे अनुरोध किया था।" "म… मगर क्यों?" "बनवारीलाल जी!" साहब की आवाज़ भारी हो गयी, "आपकी आंखों पर ममता की पट्टी बंधी थी। आप कुछ देख नहीं पा रहे थे मगर रामप्रसादजी ने सब भांप लिया था।" "क्या?" "आपके बेटे-बहुओं में से एक भी आपकी सेवा नहीं करने वाला। सबके सब अपने-अपने हिस्से पर नज़रें गड़ाए थे।" "…?" बनवारीलाल की आंखें आश्चर्य से फैल गयीं। साहब एक-एक शब्द तौलते हुए गहराई से उन्हें घूर रहे थे। "बनवारीलाल जी, यदि फंड्स के ये पैसे भी रामप्रसाद जी रिटायरमेंट के दिन ही दिलवा देते तो…" "तो?" बनवारीलाल का कलेजा मुंह को आ गया। वे तो इनका बंटवारा भी तीनों में..? "फिर आज क्या करते आप, आप?" सोचकर ही बनवारीलाल भीतर तक दहल उठे। क्या हालत होती उनकी आज? उनके नेत्र पुनः छलछला आए, वे व्यर्थ ही अपने मित्र को दोष देते रहे। मगर उसने तो..? उनका दिल अपने मित्र से मिलने को तड़प उठा। वे जाने के लिए तत्क्षण उठे। तभी उन्होंने देखा- रामप्रसाद ठीक उनके पीछे खड़े हैं, "रामप्रसाद…" कहते हुए वे उनके गले लग फूट-फूटकर रो पड़ेदोस्ती का फ़र्ज़ कैसे अनोखे अंदाज़ में निभाया था इस निर्मोही ने! *******

  • तुम्हारे साथ रहकर

    सर्वेश्वरदयाल सक्सेना   तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि दिशाएँ पास आ गई हैं, हर रास्ता छोटा हो गया है, दुनिया सिमटकर एक आँगन-सी बन गई है जो खचाखच भरा है, कहीं भी एकांत नहीं न बाहर, न भीतर। हर चीज़ का आकार घट गया है, पेड़ इतने छोटे हो गए हैं कि मैं उनके शीश पर हाथ रख आशीष दे सकता हूँ, आकाश छाती से टकराता है, मैं जब चाहूँ बादलों में मुँह छिपा सकता हूँ। तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे महसूस हुआ है कि हर बात का एक मतलब होता है, यहाँ तक कि घास के हिलने का भी, हवा का खिड़की से आने का, और धूप का दीवार पर चढ़कर चले जाने का। तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे लगा है कि हम असमर्थताओं से नहीं संभावनाओं से घिरे हैं, हर दीवार में द्वार बन सकता है और हर द्वार से पूरा का पूरा पहाड़ गुज़र सकता है। शक्ति अगर सीमित है तो हर चीज़ अशक्त भी है, भुजाएँ अगर छोटी हैं, तो सागर भी सिमटा हुआ है, सामर्थ्य केवल इच्छा का दूसरा नाम है, जीवन और मृत्यु के बीच जो भूमि है वह नियति की नहीं मेरी है। ******

  • महर्षि देवेंद्रनाथ से भेंट

    मुकेश ‘नादान’ नरेंद्र की प्रवेशिका परीक्षा के कुछ दिनों बाद से ही सम्मिलित परिवार में विवाद बढ़ जाने एवं चाचा के परिवार के उत्पीड़न से विश्वनाथ सपरिवार एक किराए के मकान में रह रहा था। नरेंद्रनाथ मुख्य रूप से उसके बाहरी हिस्से के दो-मंजिले के एक कमरे में रहकर अध्ययन आदि करते थे। वहाँ असुविधा होने के कारण वे अपनी नानी के मकान के एक कमरे में रहकर अपने उद्देश्य-साधना में लगे रहते। उनके पिता एवं आत्मीय जन सोचते, अनेक भाई-बहिनों के शोरगुल से भरे अपने घर में अध्ययन में असुविधा होने के कारण ही नरेंद्र वहाँ करता है। इन्हीं दिनों उन्होंने ब्रह्मसमाज में भी आना-जाना शुरू कर दिया। उन दिनों वे निराकार-सगुण ब्रह्म में विश्वास करते थे। इस प्रकार के ध्यान में अधिक समय बिताया करते थे। वे सोचते, ईश्वर जब सचमुच है, तब मात्र तर्कयुक्ति की अनिश्चित आधारभूमि में बँधे न रहकर साधक के हृदय में प्रत्यक्ष अनुभूति के दुवारा प्रकट होंगे, मनुष्य के हदय की आकुल पुकार का उत्तर देकर उसके सारे संदेहों को दूर करेंगे। इस प्रकार की ईश्वरानुभूति के बिना जीवन मात्र एक विडंबना है। महर्षि देवेंद्रनाथ की निकटता के कारण उनकी ध्यान-प्रवणता और अधिक बढ़ गई थी। विद्यालय में पढ़ने के समय ही महर्षि से उनका परिचय हुआ था। इसी साधारण परिचय के आधार पर नरेंद्रनाथ एक दिन अपने समवयस्क साथियों के साथ महर्षि के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने युवकों को स्नेहपूर्वक अपने निकट बैठाकर अनेक उपदेश दिए तथा ध्यानाभ्यास करने को कहा। उन्होंने उस दिन नरेंद्र को लक्ष्य कर कहा था, “तुम में योगी के सारे लक्षण दिखाई देते हैं। ध्यानाभ्यास करने पर योगशात्र में उल्लिखित सारे फल तुम शीघ ही प्राप्त करोगे।" यहाँ ब्रह्मसमाज के साथ नरेंद्र के संपर्क के विषय में कुछ कहना आवश्यक हो जाता है। इस विषय में 'युगांतर' पत्रिका (बँगला) में प्रकाशित (11 अगस्त, 1963) श्रीयुत नलिनीकुमार भद्र के “स्वामी विवेकानंद और खखविंद्र संगीत' शीर्षक निबंध से कतिपय तथ्य नीचे उद्धृत किए हैं, “नरेंद्रनाथ जब प्रवेशिका वर्ग के छात्र थे, तब से ही बेनी उस्ताद के निकट उनकी शात्रीय संगीत शिक्षा शुरू हुई। सन्‌ 1879 से ही उन्होंने ब्रह्मसमाज में आना-जाना शुरू किया था। उधर जोड़ासांको के ठाकुर-गृह में उन दिनों पूरे जोर-शोर से उच्चांग संगीत का अभ्यास चल रहा था। इस परिवार के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ संगीत-मर्मज्ञ श्री यदु भट्ट का संपर्क स्थापित हो गया था। महर्षि के पुत्रगण, विशेषकर ज्योतिरिंद्रनाथ और रवींद्रनाथ धुपद गीतों की रचना के दुवारा ब्रह्मसमाज के संगीत भंडार को भर रहे थे। “1887 ई. के 75 श्रावण को जब साधारण त्रह्मसमाज के मंदिर में पूर्ण आडंबर और शोभापूर्वक राजनारायण बसु की चतुर्थ कन्या लीलादेवी के साथ 'संजीवनी' पत्रिका के भावी प्रतिष्ठाता कृष्ण कुमार मित्र का विवाह हुआ, तब रवींद्रनाथ ने तीन धुपदांग संगीत की रचना कर नरेंद्रनाथ आदि को सिखा दिया। यथासमय डॉ. सुंदरीमोहन दास, केदारनाथ मित्र, अंध चुन्नीलाल तथा नरेंद्रनाथ ने रवींद्ररचित “दुई हृदयेर नदी' (सहाना, झंपताल), “जगतेर पुरोहित तुमि' (खंबाज एकताल) “शुभदिन एमेछो दोहे' (बिहाग, तिताल)-इन तीनों गीतों और अन्य गीतों को गाया था। यह भी स्मरण रखने योग्य है कि कुछ वर्षों बाद जब नरेंद्रनाथ ने भूमिका सहित एक संगीत-संग्रह ग्रंथ तैयार किया तथा बड़तला के चंडीचरण बसाक ने इसे प्रकाशित किया, तब उस गंथ में 'दुई हृदयेर नदी' के साथ ही रबींद्ररचित दस गीतों तथा और भी अनेक ब्राह्मण-संगीतों ने स्थान पाया था।" *****

  • सिलाई मशीन

    दीपचंद अपनी मां को खुश देखकर रीतू ने हैरानी से पूछा, “क्या हुआ मां आज महीनों बाद आपके चेहरे पर ये मुस्कुराहट दिखाई दी, वरना पापा के चले जाने के बाद से तो” आज तेरे दोनों मामा आएं थे। मामा....क्यों? कह रहे थे कि कोई काम नहीं हो रहा तो उसमें मेरे साइन की जरूरत है। कुछ पेपर्स पर उन्हें साइन करवाएं और चलें गये। मतलब, दोनों मामा यहां आपके साइन लेने आए थे और तुमने कर भी दिए। पढ़ा भी था क्या लिखा हुआ था उन पेपर्स पर? अरे मेरे छोटे भाई हैं तो क्या पढ़ती और आज तीन साल बाद उन्होंने घर में कदम रखे और तू है कि बेफालतू की बातों में मुझे उलझा रही है। पता नहीं कब समझ में आएगा तुम्हें मां। ये दुनिया उतनी अच्छी नहीं है, जितनी दिखाई देती है। पता नहीं क्या अपने नाम लिखवा लिया उन्होंने? पागल है तू, हमारे पास है ही क्या? ये घर भी किराए का है और कोई जमीन जायदाद तो हमारी कभी थी ही नहीं। ये जो हम मां बेटी सिलाई कढ़ाई करती हैं ना। मत भूल मेरे उन्हीं दोनों भाइयों की बदौलत है। वरना ना जाने कहां दरदर की ठोकरें खा रहे होते। कुछ ही दिनों बाद रक्षाबंधन आ रहा है। जरुर बहाने बाजी करके मुझसे मिलने आएं थे। मैं क्या समझती नहीं हूं, छोटे जरुर हैं, मगर हैं दोनों बड़े समझदार। बीते सालों में इस महामारी में नहीं आएं थे। मगर शगुन बराबर मनीआर्डर करते रहे और फिर तेरे पापा के अचानक चले जाने पर ये सिलाई मशीन से काम दिलवा दिया। मां वो सब तो ठीक है। मगर मुझे कुछ गड़बड़ी लगती है। ये आजकल के रिश्ते बस दूसरे को लुटने भर को यह गये हैं। रिश्ते कल भी प्यार और विश्वास के थे और आज भी हैं। और आनेवाले समय में भी प्यार और विश्वास के मजबूत खंम्भे पर टिके हुए ही रहेंगे। मगर रीतू को अपनी मां की बात पर यकीन नहीं हो रहा था। खैर कुछ दिनों बाद रक्षाबंधन का पावन दिन भी आ गया। सुबह तकरीबन दस बजे दरवाजे पर स्कूटी आकर रुकी। दोनों भाइयों को स्कूटी से उतरते हुए देखकर एकबारगी तो सुनीता को विश्वास नहीं हुआ क्योंकि बीते दो सालों में उसके भाई ना तो रक्षाबंधन और ना ही भाईदूज पर आएं थे। हां उसके पिताजी जरुर आ जाते थे। मगर बीते कुछ महीनों पहले वो भी स्वर्ग सिधार गए थे। प्रणाम दीदी अरे तुम दोनों आओ ना.... दोनों को अंदर बिठाकर सुनीता ने रीतू को जल्दी से मिठाई और राखी लाने के लिए पैसे पकड़ाए। क्या मंगवा रही हो दीदी हम मिठाई और राखी लेकर आएं हैं। ये देखिए आप तो बस आकर प्यार से हमें बांध दीजिए। दोनों ने मुस्कुरा कहा तो सुनीता भी मुस्कुराते हुए जल्दी से बैठ गई। मगर रीतू अब भी दोनों मामाओं को शंकाओं से घूर रही थी। अरे तुम वहां क्या कर रही हो राखी बहनों के साथ-साथ बेटियां भी बांध सकती हैं। क्यों भैया मैंने ठीक कहा ना? सबसे छोटे भाई ने कहा। हां बिल्कुल...आ जा रीतू बैठ और हमें राखी बांध। बड़े ने हंसते हुए कहा। रीतू का मन बैठने का नहीं था, मगर वो चुपचाप बैठ गई। और राखी बांधने के लिए उठाए बोली.... अच्छा मामाजी एकबात पूछूं ऐसा कौन सा काम था जो मां के साइन के बिना नहीं हो रहा था। आप ने मां से किस पेपर्स पर साइन करवाएं थे। रीतू.... मैंने कहा था ना, सुनीता गुस्से से रीतू को देखकर बोली। नहीं दीदी उसे मत डांटिए बल्कि मै तो कहूंगा शाबाश बेटा ऐसे ही हमेशा सतर्क रहना चाहिए। दरअसल तुम्हारे नानाजी ने एक बड़े बाजार में एक प्रोपर्टी ली थी। जिसमें तुम्हारी मां को नॉमिनी बनाया था। हम दोनों भाइयों ने बहुत कोशिश की मगर वो अपने नाम नहीं करवा पाए। क्योंकि तुम्हारी मम्मी के साइन के बिना ये मुमकिन नहीं था। तो उसदिन वहीं करवाने आएं थे। दोनों मामाओं की बात सुनकर रीतू गुस्से से लाल होकर बोली, सुन लिया आपने.... मैं ना कहती थी ये रिश्ते बस दूसरे को लुटने के लिए ही बनाए जाते हैं। कहकर रीतू उठकर दूसरे कमरे में चली गई। वहीं दूसरी ओर सुनीता भीगी हुई पलकों को साफ करते हुए चुपचाप दोनों भाइयों को राखी बांधने लगी। मगर दोनों भाई ये सब देखकर भी मुस्कुरा रहे थे। तभी छोटे भाई ने दूसरे कमरे में जाकर रीतू को पकड़कर बाहर लाते हुए कहा। राखी तो बांध दी अपना तोहफा नहीं लोगी। मगर रीतू तो गुस्से से लाल पीली हो रही थी। मगर बड़े मामा ने उसे एक बड़ा सा पैकेट देते हुए कहा, लो ये तुम्हारे लिए और दीदी ये तुम्हारे लिए एक दूसरा पैकेट, सुनीता की और बढ़ाते हुए कहा। मगर दोनों मां बेटी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह पैकेट खोलकर देखें। तो दोनों भाइयों ने कहा अच्छा ठीक है हम जा रहे हैं हमारे बाद देख लेना। और दोनों चले गए। कुछ देर तक कमरे में मौन पसरा रहा। फिर रीतू गुस्से में उठी और पैकेट को अनमने खोलकर देखने लगी। पैकेट में कुछ नये कपड़े थे और साथ में पेपर्स के साथ एक चिठ्ठी थी। रीतू हैरानी से पेपर्स निकालकर देखने लगी कुछ समझ ना आने पर उसने चिट्ठी को पढ़ना शुरू किया। दीदी, आज रक्षाबंधन है। यूं तो हम दोनों आपसे छोटे हैं और मां के बाद हमने आप में ही मां का रुप देखा है। आपने भी हमें छोटे भाइयों की तरह नहीं बल्कि बेटों की तरह प्यार और दुलार दिया है। दीदी, पापा के साथ मिलकर हमने एक प्रोपर्टी खरीदी थी। जिसमें आपका नाम भी शामिल था। ताकि हमारी भांजी की शादी तक उसके विवाह हेतु कुछ राशि जमा हो जाएं। अब पापा तो रहें नहीं और उधर जीजाजी भी नहीं रहे और कल किसने देखा है। दीदी आप किराए के घर में रहें और हम अपने। इसलिए हमने उस प्रोपर्टी पर एक दुकान और ऊपर एक घर बनवाया है। ताकि आप दुकान पर सिलाई कढ़ाई का काम कर लो और ऊपर मकान में रह सको। दुकान मकान आपके नाम पर हो इसलिए उन पेपर्स पर आपके साइन जरुरी थे। ये वही पेपर्स हैं दीदी। आप सिलाई जानती थी और रीतू को भी इसकी समझ पड़ सकें ताकि भविष्य में आप दोनों आत्मनिर्भर बनी रह सको। इसलिए हमने आपको सिलाई का काम दिलवाया। वैसे छोटे बड़ों को कुछ दे नहीं सकते मगर आप बड़े हो तो अपने भाइयों अपने बेटों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखियेगा और हां जब नाराज़गी दूर हो जाएं तो फोन कर दीजियेगा। आखिरकार शिफ्टिंग भी तो करवानी है क्यों, आ गई ना चेहरे पर मुस्कराहट। बस ऐसे ही हमेशा मुस्कुराते हुए रहना। चिठ्ठी पढ़ रही रीतू के साथ-साथ सुनीता भी रो पड़ी और रुंधे गले से बोली, मुझमें मां का रुप दिखाई देता है झूठे। खुद दोनों मुझे पिता बने बेटी की तरह प्यार करतें हैं। मां, मैं कितना गलत थी मुझे तो, मगर आप बहन भाई एक दूसरे से इतना प्यार करते हैं। केवल हम ही नहीं दुनिया का हर भाई ज़रुरत पड़ने पर पिता और हर बहन मां का रुप ले लेती है। कहकर सुनीता ने रीतू को दोनों भाइयों को फोन लगाने को कहा। *****

  • दादी और पोती

    डॉ. कृष्णकांत श्रीवास्तव "अम्मा ! मैं सुषमा और डॉली के साथ मॉल जा रहा हूँ। तुम घर का ख्याल रखना। "ठीक है बेटा ! तुम जाओ। वैसे भी मेरे पैर में दर्द हो रहा है। मैं मॉल में नहीं जाना चाहती। तुम लोग जाओ। "दादी, आपको भी मॉल चलना पड़ेगा" 10 साल की पोती डॉली बोली। "तुम्हारी दादी मॉल में सीढियां नहीं चढ़ सकती। उन्हें स्वचालित सीढ़ियों पर चढ़ना भी नहीं आता। और क्योंकि वहाँ कोई मंदिर नहीं है, इसलिए दादी की मॉल जाने में कोई रूचि नहीं है। वो सिर्फ मंदिर जाने में रूचि रखती हैं।" बहू सुषमा अपनी बेटी डॉली से बोली। इस बात से दादी सहमत हो गई, पर उनकी पोती डॉली जिद पर अड़ गई कि वो भी मॉल नहीं जाएगी अगर दादी नहीं चली। यद्यपि दादी कह चुकी थीं कि उनकी मॉल जाने में रूचि नहीं है, तथापि डॉली ने जिद नहीं छोड़ी। अंत में 10 साल की पोती के सामने दादी की नहीं चली और वो भी साथ जाने को तैयार हो गई, जिस पर पोती डॉली बहुत खुश हो गई। पिता ने सबको तैयार हों जाने को कहा। इससे पहले कि मम्मी पापा तैयार होते, सबसे बुजुर्ग दादी और सबसे छोटी पोती तैयार हो गए। पोती दादी को बालकनी में ले गई और पोती ने एक फिट की दूरी से दो लकीर चॉक से बना दी। पोती ने दादी से कहा कि ये एक गेम है और आपको एक पक्षी की एक्टिंग करनी है। आपको एक पैर इन दो लाइन्स के बीच में रखना है और दूसरा पैर 3 इंच ऊपर उठाना है। ये क्या है बेटी? दादी ने पूछा! ये बर्ड गेम है। मैं आपको सिखाती हूँ। जब तक पापा कार लाये, तब तक दादी पोती ने काफी देर ये गेम खेला। वो मॉल पहुँचे और जैसे ही वो स्वचालित सीढ़ियों के पास पहुँचे, मम्मी पापा परेशान हो गए कि दादी कैसे स्वचालित सीढ़ियों में चलेंगी। पर मम्मी पापा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्होंने देखा कि दादी आराम से स्वचालित सीढ़ियों में सीढ़ियां चढ़ रही थी और बल्कि पोती दादी स्वचालित सीढ़ियों में बार बार ऊपर नीचे जाकर खूब मज़े ले रहे थे। (दरअसल पोती ने दादी से कह दिया था कि यहाँ पर दादी को वही बर्ड गेम खेलना है। दादी ने अपना दाया पैर उठाना है और एक चलती हुई सीढी पर रखना है और फिर बाया पैर 3 इंच उठाकर चलती हुई अगली सीढ़ी पर रखना है।) इस तरह दादी आसानी से स्वचालित सीढ़ियों पर चढ़ पा रही थी और दादी पोती खूब बार स्वचालित सीढ़ियों में ऊपर नीचे जाकर मज़े भी ले रही थीं। उसके बाद वो पिक्चर हॉल गए जहाँ अंदर ठंडा था। तो पोती ने चेहरे पर एक शरारतपूर्ण मुस्कान के साथ अपने बैग से एक शाल निकालकर दादी को उढ़ा दिया जिसकी वो पहले से तैयारी के साथ आई थी। चलचित्र के बाद सब रेस्टारेंट में खाना खाने गए। बेटे ने अपनी माँ (डॉली की दादी) से पूछा कि आपके लिए कौन सा व्यंजन मँगवाना है। पर डॉली ने पापा के हाथ से व्यंजन सूची झपटकर जबरन अपनी दादी के हाथ में दे दिया कि आपको पढ़ना आता है, आप ही पढ़ कर निर्णय लीजिये कि क्या खाना मँगवाना है। दादी ने मुस्कुराते हुए व्यंजनों की सूची देखी और अंततः बता ही दिया कि उन्हें क्या मँगवाना है। खाने के बाद दादी और पोती ने विडियो गेम खेले जो घर में वो पहले ही खेलते थे। घर के लिए निकलने के पहले दादी वॉशरूम गई। तो उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठा कर पापा ने बेटी से पूछ लिया कि तुम्हे दादी के बारे में इतना कैसे पता है जो बेटा होते हुए मुझे पता नहीं है? तपाक से जवाब आया कि पापा, जब आप छोटे से थे तो आपको घर में नहीं छोड़ते थे और आपको घर से बाहर ले जाने के पहले आपकी माँ कितनी तैयारी करती थीं? दूध की बोतलें, डायपर, आपके कपड़े, खाने पीने का समान? आप क्यों सोचते हैं कि आपकी माँ को सिर्फ मंदिर जाने में रुचि है। उनकी भी वही साधारण इच्छाएं होती हैं कि मॉल में जाएं, सबके साथ खूब मज़ा करे, खाएं पियें, पर बुजुर्गों को लगता है कि वो साथ जाकर आपके मज़े को किरकिरा करेंगे, इसलिए वो खुद पीछे हट जाते हैं और अपने दिल की बात ज़ुबा पर नहीं ला पाते। पिता का मुँह खुला का खुला रह गया। हालांकि वो खुश थे कि उनकी 10 साल की बिटिया ने उन्हें कितना नया और सुंदर पाठ पढ़ाया। आजकल के बुजुर्ग होते माता-पिता को भी आप नये उम्र के नए बने माता-पिता रूपी बच्चों से यही उम्मीद है। आप सभी एक परिवार हैं। तो परिवार के बुजुर्ग होते माता पिता को भी अपने सभी प्रयोजनों में शामिल करें। यकीन कीजिये, आपके साथ जा कर, आपके अनुसार घूम–फिर कर, अपने मन का खा कर उन्हें वाकई अच्छा लगेगा। बुजुर्ग हो रहे हैं, इसका कत्तई मतलब यह नहीं कि उनकी इच्छाएं नहीं रही। बस संकोच उन्हें रोक देता है। और आप समझते हैं कि वे बुजुर्ग हैं तो उनकी रूचि सिर्फ पूजा–पाठ और मंदिरों तक सीमित है। ******

  • अनजान यात्री

    दीपक गौतम गौरी का रिजर्वेशन जिस बोगी में था, उसमें लगभग सभी लड़के ही थे। टॉयलेट जाने के बहाने गौरी पूरी बोगी घूम आई, मुश्किल से दो या तीन औरतें होंगी। मन अनजाने भय से काँप सा गया। रात्रि का समय था और बीच के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ भी सकती थी और घट भी सकती थी। पहली बार रात्रि में अकेली सफर कर रही थी, इसलिये पहले से ही घबराई हुई थी। अतः खुद को सहज रखने के लिए चुपचाप अपनी सीट पर बैठकर मोबाइल में देखने लगी। नवयुवकों का झुंड जो शायद किसी कैम्प जा रहे थे, के हँसी-मजाक, चुटकुले उसके हिम्मत को और भी तोड़ रहे थे। गौरी के भय और घबराहट के बीच अनचाही सी रात धीरे-धीरे उतरने लगी। सहसा सामने के सीट पर बैठे लड़के ने मौन भंग किया "हेलो, मैं साकेत और आप?" भय से पीली पड़ चुकी गौरी ने कहा "जी मैं" "कोई बात नहीं, नाम मत बताइये। वैसे जा कहाँ रहीं हैं आप?" गौरी ने धीरे से कहा "वाराणसी" "अच्छा क्या आप भी वाराणसी से ही हैं? मेरा तो यहां ननिहाल है। इस रिश्ते से तो आप मेरी बहन लगीं।" खुश होते हुए साकेत ने कहा और फिर वाराणसी की प्रशंसा चालू हो गई। गंगा, सारनाथ, गंगा घाटों और बनारस की गलियों की विशेषताएं। साकेत अपने ननिहाल की अनगिनत बातें बताता रहा कि उसके नाना जी काफी नामी व्यक्ति हैं, उसके दोनों मामा सेना में उच्च अधिकारी हैं, एक मामी पटना की हैं और दूसरी लखनऊ की। और भी ढेरों नई-पुरानी बातें। गौरी भी मुस्कुरा उठी। धीरे-धीरे सामान्य हो गई और उसके बातों में रूचि लेती रही। रात जैसे कुँवारी आई थी, वैसे ही पवित्र कुँवारी गुजर गई। सुबह गौरी ने कहा "मेरा मोबाइल नंबर फीड कर लीजिए, कभी ननिहाल आइये तो जरुर मिलने आइयेगा।" "कैसी ननिहाल बहन? वो तो मैंने आपको डरते देखा तो झूठ-मूठ के रिश्ते गढ़ता रहा। मैं तो पहले कभी वाराणसी आया ही नहीं।" "क्या?" चौंक उठी गौरी। "देखो बहन ऐसा नहीं है कि सभी लड़के बुरे ही होते हैं कि किसी अकेली लड़की को देखा नहीं कि उस पर गिद्ध की तरह टूट पड़ें। हम ही तो पिता और भाई भी होते हैं।" कह कर प्यार से उसके सर पर हाथ रख मुस्कुराया था साकेत। गौरी साकेत को देखती रही जैसे अपना ही भाई उससे विदा ले रहा हो। गौरी की आँखें गीली हो चुकी थीं। ******

  • My Lovely Son

    Jyoti Sriram   My Lovely Son   The tapestry of life woven with incredible happiness and love Bestowed on me by a sweet bundle of joy; a part of me,   My body and soul, a precious gift I vow. Like fresh gentle zephyr, wafting through the window,   My little baby boy, spinning his magic, held me enthralled. Gurgling, cooing, brimming with energy, marking the dawn,   Of a new journey replete with a myriad of emotions above all; Together we embarked on a splendid odyssey, spanning new zones.   The ebb and flow, kaleidoscope of experiences, we embraced; That closely knit us, drawing us closer into a spectacular bond.   As the amazing journey is approaching another milestone, I recall and savour the cherished memories in wonder.   Growing and learning with my sweet little boy, Feeding, teaching him, fussing over him sheer joy.   Today a tall, smart, handsome man, towering over me, My son still brings out the bustling mother hen in me.   *******

  • शेर और भालू

    विनीता पैंगेनी श्याम नाम के जंगल में सालों पहले एक शेर रहता था। वह शेर काफ़ी चालाक था। इसे हर एक जानवर से दोस्ती करके उसका फ़ायदा उठाने में खूब मज़ा आता था। शेर सबसे अपना काम करवाने के बाद दूसरों को ज़रूरत पड़ने पर पीठ दिखा देता था। जंगल में सभी को पता चल चुका था कि शेर सबसे दोस्ती करके अपना मतलब निकालता है और फिर दूसरों की मदद नहीं करता। अब सभी लोग उस शेर से दूर रहने लगे। जंगल में दोस्तों की तलाश में घूमते-घूमते बहुत समय बीत गया, लेकिन शेर को कोई नहीं मिला। एक दिन वो जब अपनी गुफ़ा में जा रहा था, तो उसने देखा कि एक बूढ़ा भालू भी उसकी गुफ़ा के पास घर बनाकर रह रहा था। उसके मन में हुआ कि इस बार भालू से दोस्ती करके इसका फ़ायदा उठाने में बड़ा मज़ा आएगा। रोज़ शेर यही सोचता था कि किसी तरह भालू से बात हो जाए। दो-तीन दिन बीत गए, लेकिन उसे भालू से बात करने का कोई बहाना नहीं मिला। एक दिन उसने देखा कि भालू तो बूढ़ा है। उसके मन में हुआ कि यह बूढ़ा भालू मेरे क्या काम आएगा। इससे दोस्ती करने का कोई फ़ायदा नहीं है। एक दिन शेर ने भालू को चिड़िया से बात करते हुए सुना। चिड़िया भालू से पूछ रही थी, “आप इतने बूढ़े हो गए हो तो अपने लिए खाना कैसे जुटाते हो?” भालू ने चिड़िया को बताया, “पहले तो मैं मछली पकड़कर खा लेता था, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कर पाता। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भूखा रहता हूँ। मैं अब शहद खाता हूँ। उसका स्वाद बहुत अच्छा है। इसके लिए मुझे अंदर घने जंगल में जाना होता है और मधुमक्खियों से शहद लेकर आना पड़ता है।” यह सारी बातें सुनने के बाद शेर के मन में हुआ कि मैंने भी कभी शहद नहीं चखा है। अब इस भालू से दोस्ती करके मैं शहद का स्वाद चख सकता हूँ। इसी सोच के साथ शेर ने एक योजना बनाई। उस योजना के तहत शेर भालू के पास गया और कहने लगा, “आपने मुझे पहचाना? आप जब जवान थे, तो आपने मुझे एक दिन कुछ मछलियाँ तालाब से निकाल कर खिलाई थीं। आपने मेरी इस तरह बहुत बार मदद की है। मैं हर बार खो जाता था और आपसे ही टकराता था।” भालू को कुछ याद नहीं आ रहा था। उसने सोचा कि इतने सालों पुरानी बात है, हो सकता है कि कभी इसकी मैंने मदद की हो। भालू सोच ही रहा था कि तब तक शेर ने कहा, “अच्छा, मैं चलता हूँ। कभी कोई ज़रूरत हो, तो मुझे याद करना।” इतना कहकर शेर अपनी गुफ़ा की ओर चला गया। भालू भी अपने घर चला गया, लेकिन उसके दिमाग में शेर की बातें घूम रही थीं। उसने सोचा, चलो! कोई तो है, जिससे बातें कर सकता हूँ। अगले दिन शेर ने भालू से बातचीत शुरू करी। इसी तरह शेर धीरे-धीरे भालू से दोस्ती करने लगा। एक दिन शेर ने भालू को अपने घर खाने पर बुलाया। इधर, भालू खाने का निमंत्रण मिलने से बड़ा खुश था। उधर, शेर ने सोच लिया था कि किसी तरह से वो भालू को रात को खाना खाने नहीं देगा। उसके मन में था कि मैं अपना खाना किसी को क्यों खाने दूँ। मैं एक ही थाली में खाना लगाऊँगा और उसे जल्दी ख़त्म कर दूंगा। रात के समय जब भालू आया, तो शेर ने ऐसा ही किया। वो एक थाली में खाना लेकर आया। दोनों साथ में खाने के लिए बैठे। भालू बूढ़ा था, तो वो आराम से खाना शुरू करने लगा। तभी शेर ने तेज़ी से खाना शुरू किया और कुछ ही समय में खाना ख़त्म कर दिया। भालू बहुत निराश हुआ। शेर ने कहा, “दोस्त, मैं ऐसे ही खाना खाता हूँ।” दुखी मन से भालू वापस अपने घर आ गया। अगले दिन चिड़िया ने भालू से पूछा, “क्या हुआ, तुम इतने दुखी क्यों हो?” भालू ने रात को शेर के घर में हुई सारी बातें बता दीं। चिड़िया ने हँसते हुए पूछा, “तुम्हें नहीं पता शेर कैसा है? वो हमेशा सबसे दोस्ती करता है और फिर उनका फ़ायदा उठाकर चला जाता है। वो कभी किसी की मदद नहीं करता। अब तुम्हें किसी तरकीब से उसे सबक सिखाना चाहिए।” इतना कहकर चिड़िया वहाँ से उड़ गई। भालू ने भी ठान ली कि वो अब शेर को सबक ज़रूर सिखाएगा। इसी सोच के साथ भालू एक बार फिर शेर की गुफ़ा में गया। उसने बिल्कुल सामान्य तरीके से उससे बात की। उसने शेर को लगने ही नहीं दिया कि उसे रात की बात का बुरा लगा है। दोनों बातें करने लगे। बातों-ही-बातों में शेर ने भालू से पूछा, “दोस्त तुम अपना रोज़ का खाना कहा से लाते हो?” भालू ने शेर को शहद के बारे में बता दिया। शेर ने शहद का नाम सुनते ही कहा, “दोस्त, तुमने तो आजतक मुझे शहद चखाया ही नहीं।” यह बात सुनते ही भालू के मन में हुआ कि अब शेर को सबक सिखाने का मौका मिल गया है। उसने कहा, “तुम्हें शहद खाना है? इतनी सी बात। तुम रात को मेरे घर खाने पर आ जाना। मैं तुम्हें शहद खिला दूँगा।” शेर बड़ा खुश हुआ। वो रात होने का बेताबी से इंतज़ार करने लगा। रात होते ही शेर तेज़ी से भालू की गुफ़ा की तरफ बढ़ा। शेर के आते ही भालू ने उसका स्वागत किया और बैठने के लिए कहा। उसके बाद भालू ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर दिया। शेर ने पूछा, “तुम दरवाज़ा क्यों बंद कर रहे हो?” भालू ने कहा, “अगर शहद की ख़ुशबू किसी और ने सूंघ ली, तो वो यहाँ आ जाएगा, इसलिए दरवाज़ा बंद करना ज़रूरी है।” अब भालू ने मधुमक्खी का एक छत्ता लाकर शेर के सामने रख दिया और कहा, “इसी के अंदर शहद है।” जैसे ही शेर ने उसके अंदर मुँह डाला, तो उसे मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। उसके पूरे चेहरे पर सूजन हो गई। शेर जिस ओर भी भागता, मधुमक्खियाँ उसका उधर पीछा करतीं। आखिर में शेर ने भालू से पूछा, “तुमने मुझे बताया क्यों नहीं कि शहद कैसे खाना है?” भालू ने तमतमाते हुए जवाब दिया, “मैं शहद ऐसे ही खाता हूँ।” शेर समझ गया कि भालू ने उससे बदला लिया है, इसलिए वो वहाँ से चुपचाप चला गया। सीख : शेर और भालू की कहानी से यह सीख मिलती है कि अगर किसी से मदद लो, तो उसकी मदद करने के लिए तैयार भी रहो। हम दूसरों के साथ बुरा करेंगे, तो हमारे साथ भी बुरा ही होगा, क्योंकि कर्म किसी को नहीं छोड़ता। ******

bottom of page