top of page

Search Results

978 results found with an empty search

  • स्त्री

    वंदना सक्सेना स्त्री केवल तन ही नहीं मन भी है पाकीज़गी है निर्मलता है जो समा लेती है सैकड़ों यातनाएं मन के अंदर जो तू देता है कभी सोचा वो देह से परे भी बहुत कुछ है अनन्त सम्भावनायें लिए वो तुम्हारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है रंग जाती है उसी रंग में जिसमें तुम उसे देखना चाहते हो कभी माँ, कभी बहन कभी प्रेयसी तो कभी पत्नी बनकर गंगा की तरह तुम्हारे सब पाप खुद में समा लेती है तपती है सूरज की तरह तुम्हारे जीवन को प्रकाशमय करने के लिए तुम समुद्र भले सही पर खारे हो वो बहती है तुममें नदी की अविरल धारा की तरह तुममें आकर तुम्हारी हो जाती है चाहती कुछ नहीं बस हर रिश्ते में ईमानदार रहना और तुमसे भी वफ़ादारी चाहती है वज़ूद-ए-औरत तुम क्या समझोगे! शुष्क आँखों को भी उसके लिए पिघलना होगा उसकी तरह रात दिन जलना होगा तबस्सुम होठों पे लिए वो कैसे खपती है ये समझने के लिए तुम्हे मानवीयता से गुजरना होगा स्त्री बहुत कुछ है तन के सिवा हाँ तुम्हे ये समझना होगा। *****

  • खुशनुमा लम्हें

    जयकिशन गोयल अब लोग बुढ़ापा एंजॉय करने लगे, खुलकर जीने और हंसने लगे, खुद को पोते पोतियों में नहीं उलझाते, अपने जैसे दोस्तों संग ये वक्त बिताते। कोई लाचारी बेबसी अब नहीं दिखती, इनकी जिंदगी इनकी शर्तों पर गुज़रती, कभी ये गाने गाते, कभी ठुमके लगाते, अपनी कहानी सुनाते, खुलकर मुस्कुराते। इनकी किट्टीयां होती, जन्मदिन मनाते, अपनी पेंशन खुद पर ही ये लूटाते, ना ताना मारते, ना बहुओं की सुनते, अपने अधूरे सपने इस उम्र में बुनते। फेस बुक यू ट्यूब के ये दीवाने होते, इनके भी किस्से फंसाने होते, इनको भी दोस्तों का इंतजार होता, पार्क में रोज़ जमघट यार होता। अब के बुजुर्ग समझने लगे, जिंदगी के बचे लम्हें जीने लगे, समझ गए साथ कुछ नहीं जाने वाला, तो खुशनुमा लम्हें ये सहेजने लगे। ******

  • एक लड़की का परिवार

    डॉ. कृष्ण कांत श्रीवास्तव नलिनी के घर पर आज काफी मेहमान आए हुए थे। चूंकि उनके शहर में उनके किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम था। तो उसकी दो मासी और मामाजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे। इसलिए सभी उनकी आवभगत में लगे हुए थे। एक हफ्ते बाद नलिनी के ममेरे भाई के बेटे का पहला जन्मदिन भी था। इसलिए मामाजी को कुछ खरीददारी भी करनी थी। इसलिए कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वे बाज़ार के लिए निकल गए। और दोनों मासी और नलिनी की मां आपस में बातें करने में व्यस्त हो गए। कुछ वक़्त बाद ही छोटी मासी की ट्रेन थी। और उनके निकलने का वक़्त हो गया था। तो वे सभी से विदा लेकर निकल गई। बड़ी मासी, मामाजी के साथ उनके घर ही जाने वाली थी। ताकि कुछ वक़्त वो नानीजी और बाकी सबके साथ रह सके। और फिर जन्मदिन में सम्मिलित होकर लौट आए। तभी मामाजी हाथों में सामान लिए घर में प्रवेश करते हैं। कुछ देर बाद उनकी भी ट्रेन का वक़्त होने वाला था। उन्होंने अंदर प्रवेश करते ही मासी से कहा - जीजी, उठो। गाड़ी का टाइम होने वाला है। इतने में नलिनी उनके लिए पानी ले आई। मामाजी और मासी स्टेशन के लिए घर से निकल पड़े। चूंकि मामाजी के पास सामान ज्यादा था। तो उन्होंने दो रिक्शा कर लिए। एक रिक्शा में मामाजी सारे सामान के साथ बैठ गए। और दूसरे रिक्शा में मासी और उनका सामान रखवा दिया। नलिनी मासी का कुछ सामान लिए उन्हें रिक्शा तक छोड़ने गई थी। रिक्शा से उतरते वक्त उसने मासी के पैर छुए। तो मासी ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा - चल मेरे साथ। थोड़े दिन वहां रहना और फिर जन्मदिन के बाद वापस आ जाना। तो नलिनी ने यूं ही कह दिया - "मासी, मैं सहपरिवार आऊंगी।" तब मासी ने कहा - "सहपरिवार, तेरा कौन सा परिवार?" ये बात सुनकर नलिनी के चेहरे के भाव ही बदल गए। आंखो में नमी आ गई। पर जैसे-तैसे उसने अपने आंसू छुपा लिए। दरअसल नलिनी की शादी नहीं हुई थी। लाख कोशिशों के बाद भी उसका रिश्ता अभी पक्का नहीं हुआ था। पर इसका मतलब ये तो नहीं है कि उसका कोई परिवार नहीं है। अगर लड़की की शादी ना हो तो क्या उसका कोई परिवार नहीं होता। क्या उसके मां-बाप उसका परिवार नहीं हैं? उसके मन में कभी इस बात का मलाल नहीं हुआ था कि उसका रिश्ता नहीं हो पा रहा हैं या कभी होगा भी या नहीं। पर अपने ही रिश्तेदार और समाज के लोग उसे इस बात का एहसास कराने से नहीं चूकते। वो चाहती तो मासी की उस बात का जवाब दे सकती थी। पर उसके संस्कारों ने उसे किसी बड़े को उल्टा जवाब देने से रोक दिया। और वो बिना कुछ कहे घर वापस लौट आई। ******

  • सच्चा हमसफ़र

    डॉ कृष्ण कांत श्रीवास्तव ट्रेन के ए.सी. कम्पार्टमेंट में मेरे सामने की सीट पर बैठी लड़की ने मुझसे पूछा "हैलो, क्या आपके पास इस मोबाइल की सिम निकालने की पिन है?" उसने अपने बैग से एक फोन निकाला, वह नया सिम कार्ड उसमें डालना चाहती थी। लेकिन सिम स्लॉट खोलने के लिए पिन की जरूरत पड़ती है, जो उसके पास नहीं थी। मैंने हाँ में गर्दन हिलाई और अपने क्रॉस बैग से पिन निकालकर लड़की को दे दी। लड़की ने थैंक्स कहते हुए पिन ले ली और सिम डालकर पिन मुझे वापिस कर दी। थोड़ी देर बाद वो फिर से इधर उधर ताकने लगी, मुझसे रहा नहीं गया.. मैंने पूछ लिया "कोई परेशानी?" वो बोली सिम स्टार्ट नहीं हो रही है, मैंने मोबाइल मांगा, उसने दिया। मैंने उसे कहा कि सिम अभी एक्टिवेट नहीं हुई है, थोड़ी देर में हो जाएगी। एक्टिव होने के बाद आईडी वेरिफिकेशन होगा, उसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगी। लड़की ने पूछा, आईडी वेरिफिकेशन क्यों? मैंने कहा " आजकल सिम वेरिफिकेशन के बाद एक्टिव होती है, जिस नाम से ये सिम उठाई गई है, उसका ब्यौरा पूछा जाएगा बता देना" लड़की बुदबुदाई "ओह्ह " मैंने दिलासा देते हुए कहा "इसमें कोई परेशानी की कोई बात नहीं" वो अपने एक हाथ से दूसरा हाथ दबाती रही, मानो किसी परेशानी में हो। मैंने फिर विन्रमता से कहा "आपको कहीं कॉल करना हो तो मेरा मोबाइल इस्तेमाल कर लीजिए" लड़की ने कहा "जी फिलहाल नहीं, थैंक्स, लेकिन ये सिम किस नाम से खरीदी गई है मुझे नहीं पता" मैंने कहा "एक बार एक्टिव होने दीजिए, जिसने आपको सिम दी है उसी के नाम की होगी" उसने कहा "ओके, कोशिश करते हैं" मैंने पूछा "आपका स्टेशन कहाँ है??" लड़की ने कहा "दिल्ली" और आप? लड़की ने मुझसे पूछा मैंने कहा "दिल्ली ही जा रहा हूँ, एक दिन का काम है, आप दिल्ली में रहती हैं या...?" लड़की बोली "नहीं नहीं, दिल्ली में कोई काम नहीं, ना ही मेरा घर है वहाँ" तो? मैंने उत्सुकता वश पूछा। वो बोली "दरअसल ये दूसरी ट्रेन है, जिसमें आज मैं हूँ, और दिल्ली से तीसरी गाड़ी पकड़नी है, फिर हमेशा के लिए आज़ाद" आज़ाद? लेकिन किस तरह की कैद से? मुझे फिर जिज्ञासा हुई किस कैद में थी ये कमसिन अल्हड़ सी लड़की.. लड़की बोली, उसी कैद में थी, जिसमें हर लड़की होती है। जहाँ घरवाले कहे शादी कर लो, जब जैसा कहे, वैसा करो। मैं घर से भाग चुकी हूं.. मुझे ताज्जुब हुआ, मगर अपने ताज्जुब को छुपाते हुए मैंने हंसते हुए पूछा "अकेली भाग रही हैं आप? आपके साथ कोई नजर नहीं आ रहा? " वो बोली "अकेली नहीं, साथ में है कोई।" कौन? मेरे प्रश्न खत्म नहीं हो रहे थे। दिल्ली से एक और ट्रेन पकड़ूँगी, फिर अगले स्टेशन पर वो जनाब मिलेंगे, और उसके बाद हम किसी को नहीं मिलेंगे.. ओह्ह, तो ये प्यार का मामला है। उसने कहा "जी" मैंने उसे बताया कि 'मैंने भी लव मैरिज की है।' ये बात सुनकर वो खुश हुई, बोली "वाओ, कैसे कब?" लव मैरिज की बात सुनकर वो मुझसे बात करने में रुचि लेने लगी। मैंने कहा "कब कैसे कहाँ? वो मैं बाद में बताऊंगा, पहले आप बताओ आपके घर में कौन कौन है? उसने होशियारी बरतते हुए कहा "वो मैं आपको क्यों बताऊं? मेरे घर में कोई भी हो सकता है, मेरे पापा माँ भाई बहन, या हो सकता है भाई ना हो सिर्फ बहनें हो, या ये भी हो सकता है कि बहने ना हो और 2-4 गुस्सा करने वाले बड़े भाई हो।" मतलब मैं आपका नाम भी नहीं पूछ सकता "मैंने काउंटर मारा" वो बोली, 'कुछ भी नाम हो सकता है मेरा, टीना, मीना, रीना, कुछ भी' बहुत बातूनी लड़की थी वो.. थोड़ी इधर-उधर की बातें करने के बाद उसने मुझे टॉफी दी जैसे छोटे बच्चे देते हैं क्लास में, बोली आज मेरा बर्थडे है। मैंने उसकी हथेली से टॉफी उठाते बधाई दी और पूछा "कितने साल की हुई हो?" वो बोली "18" "मतलब भागकर शादी करने की कानूनी उम्र हो गई आपकी।" वो "हंसी" कुछ ही देर में काफी फ्रैंक हो चुके थे हम दोनों, जैसे बहुत पहले से जानते हो एक दूसरे को.. मैंने उसे बताया कि "मेरी उम्र 35 साल है, यानि 17 साल बड़ा हूं।" उसने चुटकी लेते हुए कहा "लग तो नहीं रहे हो।" मैं मुस्कुरा दिया। मैंने उससे पूछा "तुम घर से भागकर आई हो, तुम्हारे चेहरे पर चिंता के निशान जरा भी नहीं है, इतनी बेफिक्री मैंने पहली बार देखी।" खुद की तारीफ सूनकर वो खुश हुई, बोली "मुझे उन जनाब ने, मेरे लवर ने पहले से ही समझा दिया था कि जब घर से निकलो तो बिल्कुल बिंदास रहना, घरवालों के बारे में बिल्कुल मत सोचना, बिल्कुल अपना मूड खराब मत करना, सिर्फ मेरे और हम दोनों के बारे में सोचना और मैं वही कर रही हूँ।" मैंने फिर चुटकी ली, कहा "उसने तुम्हें मुझ जैसे अनजान मुसाफिरों से दूर रहने की सलाह नहीं दी?" उसने हंसकर जवाब दिया "नहीं, शायद वो भूल गया होगा ये बताना।" मैंने उसके प्रेमी की तारीफ करते हुए कहा "वैसे तुम्हारा बॉय फ्रेंड काफी टैलेंटेड है, उसने किस तरह से तुम्हे अकेले घर से रवाना किया, नई सिम और मोबाइल दिया, तीन ट्रेन बदलवाई.. ताकि कोई ट्रेक ना कर सके, वेरी टैलेंटेड पर्सन।" लड़की ने हामी भरी, "बोली बहुत टैलेंटेड है वो, उसके जैसा कोई नहीं।" मैंने उसे बताया कि "मेरी शादी को 10 साल हुए हैं, एक बेटी है 8 साल की और एक बेटा 1 साल का, ये देखो उनकी तस्वीर।" मेरे फोन पर बच्चों की तस्वीर देखकर उसके मुंह से निकल गया "सो क्यूट" मैंने उसे बताया कि "ये जब पैदा हुई, तब मैं कुवैत में था, एक पेट्रो कम्पनी में बहुत अच्छी जॉब थी मेरी, बहुत अच्छी सेलेरी थी.. फिर कुछ महीनों बाद मैंने वो जॉब छोड़ दी, और अपने ही कस्बे में काम करने लगा।" लड़की ने पूछा जॉब क्यों छोड़ी?? मैंने कहा "बच्ची को पहली बार गोद में उठाया तो ऐसा लगा जैसे मेरी दुनिया मेरे हाथों में है, 30 दिन की छुट्टी पर घर आया था, वापस जाना था, लेकिन जा ना सका। इधर बच्ची का बचपन खर्च होता रहे उधर मैं पूरी दुनिया कमा लूं, तब भी घाटे का सौदा है। मेरी दो टके की नौकरी, बचपन उसका लाखों का.." उसने पूछा "क्या बीवी बच्चों को साथ नहीं ले जा सकते थे वहाँ?" मैंने कहा "काफी टेक्निकल मामलों से गुजरकर एक लंबे समय के बाद रख सकते हैं, उस वक्त ये मुमकिन नहीं था.. मुझे दोनों में से एक को चुनना था, आलीशान रहन-सहन के साथ नौकरी या परिवार.. मैंने परिवार चुना अपनी बेटी को बड़ा होते देखने के लिए। मैं कुवैत वापस गया था, लेकिन अपना इस्तीफा देकर लौट आया।" लड़की ने कहा "वेरी इम्प्रेसिव" मैं मुस्कुराकर खिड़की की तरफ देखने लगा। लड़की ने पूछा "अच्छा आपने तो लव मैरिज की थी न, फिर आप भागकर कहाँ गए? कैसे रहे और कैसे गुजरा वो वक्त? उसके हर सवाल और हर बात में मुझे महसूस हो रहा था कि ये लड़की लकड़पन के शिखर पर है, बिल्कुल नासमझ और मासूम छोटी बहन सी। मैंने उसे बताया कि हमने भागकर शादी नहीं की, और ये भी है कि उसके पापा ने मुझे पहली नजर में सख्ती से रिजेक्ट कर दिया था।" उन्होंने आपको रिजेक्ट क्यों किया? लड़की ने पूछा। मैंने कहा "रिजेक्ट करने का कुछ भी कारण हो सकता है, मेरी जाति, मेरा काम, घर परिवार, "बिल्कुल सही", लड़की ने सहमति दर्ज कराई और आगे पूछा "फिर आपने क्या किया?" मैंने कहा "मैंने कुछ नहीं किया, उसके पिता ने रिजेक्ट कर दिया वहीं से मैंने अपने बारे में अलग से सोचना शुरू कर दिया था। खुशबू ने मुझे कहा कि भाग चलते हैं, मेरी वाइफ का नाम खुशबू है..मैंने दो टूक मना कर दिया। वो दो दिन तक लगातार जोर देती रही, कि भाग चलते हैं। मैं मना करता रहा.. मैंने उसे समझाया कि "भागने वाले जोड़े में लड़के की इज़्ज़त पर कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता, जबकि लड़की के पूरे कुल की इज्ज़त धुल जाती है। भगाने वाला लड़का उसके दोस्तों में हीरो माना जाता है, लेकिन इसके विपरीत जो लड़की प्रेमी संग भाग रही है, वो कुल्टा कहलाती है, मुहल्ले के लड़के उसे चालू कहते है। बुराइयों के तमाम शब्दकोष लड़की के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। भागने वाली लड़की आगे चलकर 60 साल की वृद्धा भी हो जाएगी तब भी जवानी में किये उस कांड का कलंक उसके माथे पर से नहीं मिटता। मैं मानता हूँ कि लड़का-लड़की को तौलने का ये दोहरा मापदंड गलत है, लेकिन हमारे समाज में है तो यही, ये नजरिया गलत है, मगर सामाजिक नजरिया यही है।, वो अपने नीचे का होंठ दांतों तले पीसने लगी, उसने पानी की बोतल का ढक्कन खोलकर एक घूंट पिया। मैंने कहा अगर मैं उस दिन उसे भगा ले जाता तो उसकी माँ तो शायद कई दिनों तक पानी भी ना पीती, इसलिए मेरी हिम्मत ना हुई कि ऐसा काम करूँ.. मैं जिससे प्रेम करूँ, उसके माँ बाप मेरे माँ बाप के समान ही है, चाहे शादी ना हो, तो ना हो। कुछ पल के लिए वो सोच में पड़ गई, लेकिन मेरे बारे में और अधिक जानना चाहती थी, उसने पूछा "फिर आपकी शादी कैसे हुई? मैंने बताया कि "खुशबू की सगाई कहीं और कर दी गई थी। धीरे-धीरे सबकुछ नॉर्मल होने लगा था। खुशबू और उसके मंगेतर की बातें भी होने लगी थी फोन पर, लेकिन जैसे-जैसे शादी नजदीक आने लगी, उन लोगों की डिमांड बढ़ने लगी।" डिमांड मतलब 'लड़की ने पूछा' डिमांड का एक ही मतलब होता है, दहेज की डिमांड। परिवार में सबको सोने से बने तोहफे दो, दूल्हे को लग्जरी कार चाहिए, सास और ननद को नेकलेस दो वगैरह-वगैरह, बोले हमारे यहाँ रीत है। लड़का भी इस रीत की अदायगी का पक्षधर था। वो सगाई मैंने तुड़वा डाली..इसलिए नहीं की सिर्फ मेरी शादी उससे हो जाये, बल्कि ऐसे लालची लोगों में खुशबू कभी खुश नहीं रह सकती थी। ना उसका परिवार, फिर किसी तरह घरवालों को समझा बुझा कर मैं फ्रंट पर आ गया और हमारी शादी हो गई। ये सब किस्मत की बात थी.. लड़की बोली "चलो अच्छा हुआ आप मिल गए, वरना वो गलत लोगों में फंस जाती।" मैंने कहा "जरूरी नहीं कि माता पिता का फैसला हमेशा सही हो, और ये भी जरूरी नहीं कि प्रेमी जोड़े की पसन्द सही हो.. दोनों में से कोई भी गलत या सही हो सकता है..काम की बात यहाँ ये है कि कौन ज्यादा वफादार है।" लड़की ने फिर से पानी का घूंट लिया और मैंने भी.. लड़की ने तर्क दिया कि "हमारा फैसला गलत हो जाए तो कोई बात नहीं, उन्हें ग्लानि नहीं होनी चाहिए।" मैंने कहा "फैसला ऐसा हो जो दोनों का हो, बच्चों और माता-पिता दोनों की सहमति, वो सबसे सही है। बुरा मत मानना मैं कहना चाहूंगा कि तुम्हारा फैसला तुम दोनों का है, जिसमे तुम्हारे पेरेंट्स शामिल नहीं है, ना ही तुम्हें इश्क का असली मतलब पता है अभी।" उसने पूछा "क्या है इश्क़ का सही अर्थ?" मैंने कहा "तुम इश्क में हो, तुम अपना सबकुछ छोड़कर चली आई ये सच्चा इश्क़ है, तुमने दिमाग पर जोर नहीं दिया ये इश्क है, फायदा नुकसान नहीं सोचा ये इश्क है...तुम्हारा दिमाग़ दुनियादारी के फितूर से बिल्कुल खाली था, उस खाली जगह में इश्क का फितूर भर दिया गया। जिन जनाब ने इश्क को भरा क्या वो इश्क में नहीं है.. यानि तुम जिसके साथ जा रही हो वो इश्क में नहीं, बल्कि होशियारी हीरोगिरी में है। जो इश्क में होता है वो इतनी प्लानिंग नहीं कर पाता है, तीन ट्रेनें नहीं बदलवा पाता है, उसका दिमाग इतना काम ही नहीं कर पाता.. कोई कहे मैं आशिक हुँ, और वो शातिर भी हो ये नामुमकिन है। मजनूं इश्क में पागल हो गया था, लोग पत्थर मारते थे उसे, इश्क में उसकी पहचान तक मिट गई। उसे दुनिया मजनूं के नाम से जानती है, जबकि उसका असली नाम कैस था, जो नहीं इस्तेमाल किया जाता। वो शातिर होता तो कैस से मजनूं ना बन पाता। फरहाद ने शीरीं के लिए पहाड़ों को खोदकर नहर निकाल डाली थी और उसी नहर में उसका लहू बहा था, वो इश्क़ था। इश्क़ में कोई फकीर हो गया, कोई जोगी हो गया, किसी मांझी ने पहाड़ तोड़कर रास्ता निकाल लिया..किसी ने अतिरिक्त दिमाग़ नहीं लगाया..चालाकी नहीं की । लालच, हवस और हासिल करने का नाम इश्क़ नहीं है.. इश्क समर्पण करने को कहते हैं, जिसमें इंसान सबसे पहले खुद का समर्पण करता है, जैसे तुमने किया, लेकिन तुम्हारा समर्पण हासिल करने के लिए था, यानि तुम्हारे इश्क में लालच की मिलावट हो गई। लकड़ी अचानक खो सी गई.. उसकी खिलख़िलाहट और खिलंदड़ापन एकदम से खमोशी में बदल गया.. मुझे लगा मैं कुछ ज्यादा बोल गया, फिर भी मैंने जारी रखा, मैंने कहा "प्यार तुम्हारे पापा तुमसे करते हैं, कुछ दिनों बाद उनका वजन आधा हो जाएगा, तुम्हारी माँ कई दिनों तक खाना नहीं खाएगी ना पानी पियेगी.. जबकि आपको अपने आशिक को आजमा कर देख लेना था, ना तो उसकी सेहत पर फर्क पड़ता, ना दिमाग़ पर, वो अक्लमंद है, अपने लिए अच्छा सोच लेता। आजकल गली मोहल्ले के हर तीसरे लौंडे लपाटे को जो इश्क हो जाता है, वो इश्क नहीं है, वो सिनेमा जैसा कुछ है। एक तरह की स्टंटबाजी, डेरिंग, अलग कुछ करने का फितूर..और कुछ नहीं। लड़की का चेहरे का रंग बदल गया, ऐसा लग रहा था वो अब यहाँ नहीं है, उसका दिमाग़ किसी अतीत में टहलने निकल गया है। मैं अपने फोन को स्क्रॉल करने लगा.. लेकिन मन की इंद्री उसकी तरफ थी। थोड़ी ही देर में उसका और मेरा स्टेशन आ गया.. बात कहाँ से निकली थी और कहाँ पहुँच गई.. उसके मोबाइल पर मैसेज टोन बजी, देखा, सिम एक्टिवेट हो चुकी थी.. उसने चुपचाप बैग में से आगे का टिकट निकाला और फाड़ दिया.. मुझे कहा एक कॉल करना है, मैंने मोबाइल दिया.. उसने नम्बर डायल करके कहा "सोरी पापा, और सिसक-सिसक कर रोने लगी, सामने से पिता भी फोन पर बेटी को संभालने की कोशिश करने लगे.. उसने कहा पिताजी आप बिल्कुल चिंता मत कीजिए मैं घर आ रही हूँ..दोनों तरफ से भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा।" हम ट्रेन से उतरे, उसने फिर से पिन मांगी, मैंने पिन दी.. उसने मोबाइल से सिम निकालकर तोड़ दी और पिन मुझे वापस कर दिया ******

  • एक रात

    रबीन्द्रनाथ टैगोर की कहानी एक ही पाठशाला में सुरबाला के साथ पढ़ा हूँ, और बउ-बउ खेला हूँ। उसके घर जाने पर सुरबाला की माँ मुझे बड़ा प्यार करतीं और हम दोनों को साथ बिठाकर कहतीं, ‘वाह, कितनी सुंदर जोड़ी है।’ छोटा था, किन्तु बात का अभिप्राय प्रायः समझ लेता था। सुरबाला पर अन्य सर्वसाधारण की अपेक्षा मेरा कुछ विशेष अधिकार था, यह धारणा मेरे मन में बद्धमूल हो गई थी। इस अधिकार-मद से मत्त होकर उस पर मैं शासन और अत्याचार न करता होऊं, ऐसी बात न थी। वह भी सहिष्णुभाव से हर तरह से मेरी फ़रमाइश पूरी करती और दण्ड वहन करती। मुहल्ले में उसके रूप की प्रशंसा थी, किन्तु बर्बर बालक की दृष्टि में उस सौंदर्य का कोई महत्त्व नहीं था। तो बस यही जानता था कि सुरबाला ने अपने पिता के घर में मेरा प्रभुत्व स्वीकार करने के लिए ही जन्म लिया है, इसीलिए वह विशेष रूप से मेरी अवहेलना की पात्री है। मेरे पिता चौधरी जमींदार के नायब थे। उनकी इच्छा थी, मेरे काम करने योग्य होते ही मुझे जमींदारी-सरिश्ते का काम सिखाकर कहीं गुमाश्तागिरी दिला दें। किन्तु मैं मन-ही-मन इसका विरोधी था। हमारे मुहल्ले के नीलरतन जिस तरह भागकर कलकत्ता में पढ़ना-लिखना सीखकर कलक्टर साहब के नाजिर हो गए थे, उसी तरह मेरे जीवन का लक्ष्य भी अत्युच्च था। ‘कलक्टर का नाजिर न बन सका, तो जजी अदालत का हेड क्लर्क हो जाऊंगा।’ – मैंने मन ही मन यह निश्चय कर लिया था। मैं हमेशा देखता कि मेरे पिता इन अदालत जीवियों का बहुत सम्मान करते थे; अनेक अवसरों पर मछली-तरकारी, रुपये पैसे से उनकी पूजार्चना करनी पड़ती; यह बात भी मैं बाल्यावस्था से ही जानता था; इसलिए मैंने अदालत के छोटे कर्मचारी, यहां तक कि हरकारों को भी अपने हृदय में बड़े सम्मान का स्थान दे रखा था। ये हमारे बंगाल के पूज्य देवता थे, तेतीस कोटि देवताओं के छोटे-छोटे नवीन संस्करण। कार्य-सिद्धि-लाभ के संबंध में स्वयं सिद्धिदाता गणेश की अपेक्षा इनके प्रति लोगों में आंतरिक निर्भरता कहीं अधिक थी, अतएव पहले गणेश को जो कुछ प्राप्त होता था, वह आजकल इन्हें मिलता था। नीलरतन के दृष्टांत से उत्साहित होकर मैं एक दिन विशेष सुविधा पाकर कलकत्ता भाग गया। पहले तो गांव के एक परिचित व्यक्ति के घर ठहरा, उसके बाद पढ़ाई के लिए पिता से भी थोड़ी-बहुत सहायता मिलने लग गई। पढ़ना-लिखना नियमपूर्वक चलने लगा। इसके अतिरिक्त मैं सभा-समितियों में भी योग देता। देश के लिए प्राण-विसर्जन करने की तत्काल आवश्यकता है, इस विषय में मुझे कोई संदेह न था। किन्तु, यह दुस्साध्य कार्य किस प्रकार किया जा सकता है, यह मैं नहीं जानता था; न इसका कोई दृष्टांत ही दिखाई पड़ता था। पर इससे मेरे उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हम देहाती थे, कम उम्र में ही प्रौढ़ बुद्धि रखने वाले कलकत्ता वालों की तरह हर चीज का मजाक उड़ाना हमने नहीं सीखा था; इसलिए हम लोग चंदे की किताब लेकर भूखे-प्यासे दोपहर की धूप से दर-दर भीख मांगते फिरते, किनारे खड़े होकर विज्ञापन बांटते, सभा-स्थल में जोकर बेंच-कुर्सी लगाते, दलपति के बारे में किसी के कुछ कहने पर कमर बांधकर मार-पीट करने पर उतारू हो जाते। शहर के लड़के हमारे ये लक्षण देखकर हमें गंवार कहते। आया तो था नाजिर सरिश्तेदार बनने, पर मैजिनी, गैरीबाल्डी बनने की तैयारी करने लग गया। इसी समय मेरे पिता और सुरबाला के पिता ने एकमत होकर सुरबाला के साथ मेरा विवाह कर देने का निश्चय किया। मैं पंद्रह वर्ष की अवस्था में कलकत्ता भाग आया था। उस समय सुरबाला की अवस्था आठ वर्ष थी। अब मैं अठारह वर्ष का था। पिता के अनुसार मेरे विवाह की आयु धीरे-धीरे निकली जा रही थी। पर मैंने मन-ही-मन यह प्रतिज्ञा कर ली थी कि आजीवन अविवाहित रहकर स्वदेश के लिए मर मिटूंगा। मैंने पिता से कहा, ‘पढ़ाई पूरी किये बिना मैं विवाह नहीं कर सकता।’’ दो-चार महीने के बाद ही खबर मिली कि वकील रामलोचन बाबू के साथ सुरबाला का विवाह हो गया है। मैं तो पतित भारत की चंदा-वसूली के काम में व्यस्त था, मुझे यह समाचार अत्यंत तुच्छ मालूम पड़ा। एन्ट्रेंस पास कर लिया था। फर्स्ट ईयर आर्ट्स में जाने का विचार था कि तभी पिता की मृत्यु हो गई। परिवार में मैं अकेला नहीं था; माता थीं और दो बहनें। अतएव कॉलेज छोड़कर काम की तलाश में निकलना पड़ा। बहुत कोशिशों के बाद नोआखाली डिवीजन के एक छोटे-से शहर के एन्ट्रेंस स्कूल में असिस्टैण्ट मास्टर का पद मिला। सोचा, ‘मेरे उपयुक्त काम मिल गया। उपदेश तथा उत्साह प्रदान करके प्रत्येक विद्यार्थी को भावी भारत का सेनापति बना दूंगा।’ काम आरंभ कर दिया। देखा, भारतवर्ष के भविष्य की अपेक्षा आसन्न इम्तहान की चिंता कहीं ज्यादा की जाती थी। छात्रों को ग्रामर और एलजेबरा के बाहर की कोई बात बताते ही हेडमास्टर नाराज हो जाते। दो एक महीने में मेरा उत्साह ठंडा पड़ गया। हमारे जैसे प्रतिभाहीन लोग घर में बैठकर तो अनेक प्रकार की कल्पनाएं करते रहते हैं, पर अंत में कर्म-क्षेत्र में उतरते ही कंधे पर हल का बोझ ढोते हुए पीछे से पूंछ मरोड़ी जाने पर भी सिर झुकाए सहिष्णु भाव से प्रतिदिन खेत गोड़ने का काम कर संध्या को भर-पेट चारा पाकर ही संतुष्ट रहते हैं; फिर कूद-फांद करने का उत्साह नहीं बचता। आग लगने के डर से एक-न-एक मास्टर को स्कूल में ही रहना पड़ता। मैं अकेला था, इसलिए यह भार मेरे ही ऊपर आ पड़ा। स्कूल के बड़े आठचाला से सटी हुई एक झोंपड़ी में मैं रहता। स्कूल बस्ती से कुछ दूर एक बड़ी पुष्कणी के किनारे था। चारों ओर सुपारी, नारियल और मदार के पेड़ तथा स्कूल से लगे आपस में सटे हुए नीम के दो पुराने विशाल पेड़ छाया देते रहते। अभी तक मैंने एक बात का उल्लेख नहीं किया, न मैंने उसे उस योग्य ही समझा। यहां के सरकारी वकील रामलोचन राय का घर हमारे स्कूल के पास ही था और उनके साथ उनकी स्त्री मेरी बाल्य-सखी सुरबाला थी, यह मैं जानता था। रामलोचन बाबू के साथ मेरा परिचय हुआ। सुरबाला के साथ मेरा बचपन में परिचय था, यह रामलोचन बाबू जानते थे या नहीं, मैं नहीं जानता। मैंने भी नया परिचय होने के कारण उस विषय में कुछ कहना उचित न समझा। यही नहीं सुरबाला किसी समय मेरे जीवन के साथ किसी रूप में जुड़ी हुई थी, यह बात मेरे मन में ठीक तरह से उठी ही नहीं। एक दिन छुट्टी के रोज रामलोचन बाबू से भेंट करने उनके घर गया था। याद नहीं किस विषय पर बातचीत हो रही थी, शायद वर्तमान भारतवर्ष दुरव्यस्था के संबंध में। यह बात न थी कि वे उसके लिए विशेष चिंतित और उदास थे, किन्तु विषय ऐसा था कि हुक्का पीते-पीते उस पर एक-डेढ़ घण्टे तक यों ही शौकिया दुःख प्रकट किया जा सकता था। तभी बगल के कमरे में चूड़ियों की हल्की-सी खनखनाहट, साड़ी की सरसराहट और पैरों की भी कुछ आहट सुनाई पड़ी। मैं अच्छी तरह समझ गया कि जंगले की संध से कोई कौतूहलपूर्ण आँखें मुझे देख रही हैं। मुझे तत्काल वे आँखें याद ही आईं-विश्वास, सरलता और बालसुलभ प्रीति से छलछलाती दो बड़ी-बड़ी आँखें, काली-काली पुतलियाँ, घनी काली पलकें, और स्थिर स्निग्ध दृष्टि। सहसा मेरे हृत्पिंड को मानो किसी ने अपनी कड़ी मुट्ठी में भींच लिया। वेदना से मेरा अंतर झनझना उठा। लौटकर घर आ गया, किन्तु वह व्यथा बनी रही। पढ़ना-लिखना, जो भी करता किसी तरह मन का भार दूर न हो पाता। शाम के समय मैं कुछ शांत-चित्त होकर सोचने लगा कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। उत्तर में मन बोल उठा, ‘तुम्हारी वह सुरबाला कहाँ गई ?’ मैंने कहा, ‘मैंने तो उसे स्वेच्छा से ही छोड़ दिया था। वह क्या मेरे लिए ही बैठी रहती।’ मन के भीतर से कोई बोला, ‘उस समय जिसे चाहते ही पा सकते थे, अब उसे सिर पटककर मर जाने पर भी एक बार देखने तक का अधिकार तुम्हें नहीं मिल सकता। बाल्यावस्था की वह सुरबाला तुम्हारे कितने ही निकट क्यों न रहे, चाहे तुम उसकी चूड़ियों की खनक सुनते रहो, उसके बालों की सुगंध की महक पाते रहो, किन्तु तुम्हारे बीच में एक दीवार बराबर बनी रहेगी।’ मैंने कहा, “जाने भी दो, सुरबाला मेरी कौन है।” उत्तर मिला, “आज सुरबाला तुम्हारी कोई नहीं है, लेकिन सुरबाला तुम्हारी क्या नहीं हो सकती थी ?” सच बात है, सुरबाला मेरी क्या नहीं हो सकती थी। जो मेरी सबसे अधिक अंतरंग, सबसे निकटवर्त्तिनी, मेरे जीवन के समस्त सुख-दुःख की सहभागिनी हो सकती थी। वह अब इतनी दूर, इतनी पराई हो गई है कि आज उसको देखना और बात करना भी अपराध है, उसके विषय में सोचना पाप है। और यह रामलोचन न जाने कहां से आ गया, बस दो-एक रटे-रटाए मंत्र पढ़कर सुरबाला को पलक मारते ही एक झपटरे में धरती के और सब लोगों से छीन ले गया। रामलोचन के घर की दीवारों में जो सुरबाला थी, वह रामलोचन की भी अपेक्षा मेरी अधिक थी। यह बात मैं किसी भी प्रकार मन से नहीं निकाल पाता था। शायद यह बात असंगत थी फिर भी अस्वाभाविक नहीं थी। तबसे और किसी भी काम में मन नहीं लग सका। दोपहर के समय क्लास में जब छात्र गुनगुनाते रहते, बाहर सन्नाटा छाया रहता; नीम की निंबौलियों की महक होती, तब भीतर कुछ होता। मन कुछ चाहता मगर उसका रूप साफ न होता। स्कूल की छुट्टी होने पर अपने बड़े कमरे में अकेले मन न लगता, लेकिन यदि कोई मिलने चला आए, तो भी मन बड़ा अझेल हो जाता। संध्या समय पुष्करिणी के किनारे सुपारी-नारियल के वृक्षों की अर्थहीन मर्मर ध्वनि सुनते-सुनते सोचता, ‘मनुष्य-समाज एक जटिल भ्रमजाल है। ठीक समय पर ठीक काम करना किसी को नहीं सूझता, बाद में अनुपयुक्त समय पर अनुचित वासना लेकर अस्थिर होकर मर जाता है।’ “तुम्हारे जैसा आदमी सुरबाला का पति होकर आजीवन बड़े सुख से रह सकता था; तुम तो होने चले थे गैरीबाल्डी, और अंत में हुए एक देहाती स्कूल के असिस्टेण्ट मास्टर! और रामलोचन राय वकील विवाह करके सरकारी वकील बनकर अच्छा खासा रोजगार करने लगा। जिस दिन दूध में धुएं की बू आती, वह सुरबाला को डांट देता और जिस दिन उसका मन प्रसन्न रहता, उस दिन सुरबाला के लिए गहने बनवा देता। अपने मोटी थुलथुली देह पर अचकन डाले, वह परम संतुष्ट रहता। वह कभी भी तालाब के किनारे बैठकर आकाश के तारों की ओर देखता हुआ आहें भरते हुए शाम नहीं गुजारता।” एक बड़े मुकद्दमे में रामलोचन कुछ दिन के लिए बाहर गया था। अपने स्कूल- भवन में मैं जिस तरह अकेला था, शायद उस दिन सुरबाला भी अपने घर में उसी तरह अकेली थी। मुझे याद है, उस दिन सोमवार था। सवेरे से ही आकाश में बादल थे। दस बजे से टप-टप बारिश शुरू हो गई थी। आकाश की दशा देखकर हैड-मास्टर ने जल्दी छुट्टी कर दी। काले-काले मेघ सारे दिन आकाश में घूमते रहे। दूसरे दिन तीसरे पहर से मूसलाधार बारिश शुरू हुई और आंधी चलने लगी। ज्यों-ज्यों रात होने लगी बारिश और आंधी का वेग भी बढ़ने लगा। पहले पुरवैया चल रही थी। फिर उत्तर तथा उत्तर-पूर्व की ओर से हवा बहने लगी। उस रात सोने का प्रयल करना व्यर्थ था। खयाल आया, “इस दुर्योग के समय सुरबाला घर में अकेली है!” हमारा स्कूल-भवन उनके घर की अपेक्षा कहीं अधिक मजबूत था, कई बार मन में आया, “उसे स्कूल-भवन में बुला लाऊं और मैं पुष्करिणी के किनारे रात बिता लूं।’ किन्तु किसी भी तरह तय नहीं कर पाया। रात एक-डेढ़ पहर गई होगी कि सहसा बाढ़ आने की आवाज सुनाई पड़ी। समुद्र बढ़ा आ रहा था। घर से बाहर निकला। सुरबाला के घर की ओर चला। रास्ते में अपनी पृष्करिणी का किनारा पड़ा। वहाँ तक आते-आते पानी मेरे घुटनों तक पहुँच गया था। मैं ज्यों ही किनारे पर जाकर खड़ा हुआ, त्यों ही एक और तरंग आ पहुँची। हमारे तालाब के किनारे का एक हिस्सा लगभग दस-ग्यारह हाथ ऊँचा था। जिस समय मैं किनारे पर चढ़ा उसी समय विपरीत दिशा से एक और व्यक्ति भी चढ़ा। व्यक्ति कौन था? यह सिर से लेकर पैर तक मेरी संपूर्ण अंतरात्मा समझ गई थी। और उसने भी मुझे पहचान लिया था इसमें मुझे संदेह नहीं। और तो सब-कुछ डूबा हुआ था, केवल पांच-छह हाथ के उस द्वीप पर हम दोनों प्राणी आकर खड़े हुए थे। प्रलयकाल था। आकाश से तारे गायब। धरती के सब प्रदीप बुझे हुए थे। उस समय कोई बात करने में भी हानि नहीं थी। किन्तु एक भी शब्द न निकला। दोनों केवल अंधकार की ओर ताकते रहे। आज संसार छोड़कर सुरबाला मेरे पास आकर खड़ी थी। मुझे छोड़कर आज सुरबाला का कोई नहीं था। कब से बीते हुए उस शैशव-काल में सुरबाला किसी जन्मान्तर के बाद किसी प्राचीन रहस्यान्धकार पर उतराती हुई इस सूर्य चन्द्रालोकित जनाकीर्ण पृथ्वी के ऊपर मेरी ही बगल में आकर खड़ी हुई थी। जन्म-स्त्रोत ने उस नवकलिका को मेरे पास लाकर फेंक दिया था, मृत्यु-स्त्रोत ने उस विकसित पुष्प को भी मेरे ही पास ला फेंका। इस समय केवल एक और लहर की जरूरत थी, जो सदैव के लिए हमें एक कर देती। वह लहर न आए। पति-पुत्र, घर-धन-जन को लेकर सुरबाला चिरकाल तक सुख से रहे। मैंने इसी रात में महाप्रलय के किनारे अनन्त आनंद का स्वाद पा लिया। रात समाप्त होने को आई। आंधी थम गई। पानी उतर गया। सुरबाला बिना कुछ कहे घर चली गई, मैं भी बिना कुछ कहे अपने घर चला आया। मैंने सोचा, ‘मैं नाजिर भी नहीं हुआ, सरिश्तेदार भी नहीं हुआ, गैरीबाल्डी भी नहीं हुआ, मैं एक टूटे-फूटे स्कूल का असिस्टेंट मास्टर रह गया। मेरे इस संपूर्ण जीवन में केवल क्षण-भर के लिए एक अनंत रात्रि का उदय हुआ था। शायद वही जीवन की एकमात्र चरम सार्थकता थी।’ (बउ-बउ=छोटी बालिकाओं का खेल; जिसमें बहू के समान सजकर, घूंघट निकालकर गृहिणी का अभिनय करती हैं।) *******

  • MORNING SUN

    Ahana Gupta When the morning sun comes up high, It brightly lights up the whole sky. When the moon makes a sigh, And the darkness says goodbye. The summit of the hills blush with the first ray, All trees dance in their own way. The flowers and the leaves say, Hurrah! it's the beginningof the day. The blissfulanimals say good morning to all, The golden drop of sunshine fall. When comes up the fire ball, The birds chirp from trees tall. *******

  • बस यूँ ही

    दीपशिखा- मुहब्बत तेरा शाना चाहता है, कोई आँसू बहाना चाहता है। असर है आशिक़ी का इक समुन्दर, नदी में डूब जाना चाहता है। बदल बैठा है फ़ितरत ये परिंदा, कफ़स में आबो दाना चाहता है। हमेशा से है आदम की ये फ़ितरत, कि वर्जित फल ही खाना चाहता है। अँधेरे उसको भी क्या बख़्श देंगे, जो सूरज को बुझाना चाहता है। मेरा किरदार अपने वास्ते अब, कोई बेहतर फ़साना चाहता है। मेरे आँसू गवाही दे रहे हैं, कि ग़म भी मुस्कुराना चाहता है। वही क्यों जाने हम सब देखते हैं, ज़माना जो दिखाना चाहता है। जनाज़ा है 'शिखा' ये हसरतों का, जिसे दिल ख़ुद उठाना चाहता है। ******

  • एक मछली कितने जाल

    गोवा के एक गांव अगोड़ा का समुद्र तट। सफेद रेत गहरे नीले सागर की लहरें, रेत की प्यास बुझाने किनारे तक आती, चूमती और फिर वापस। रेत फिर प्यासी और फिर इंतजार। एक अद्भुत रिश्ता प्यास और तृप्ति का। अनंत काल से चला आ रहा और आज भी अटूट है। गांव के निवासियों का जीवन, नाव, जाल, मछली और गजब का धैर्य। कठिन जीवन पर दुख आसपास नहीं। दिल के धनी और उतनी ही घनी आबादी। आज पूरा चांद और आधी रात कई दिनों से इस घड़ी का इंतजार। मछली पालन गांव वालों की रोजी रोटी है। आज बहुत अच्छी फसल मिलने वाली है। अंजली एक मेहनत कश मछुआरन 60 साल पार कर चुकी, अकेली अपनी बेटी मारिया के साथ तट के किनारे बनी एक झोपड़ी में जीवन व्यतीत कर रही है। मछली पकड़ना और बाजार में बेचना बस इतनी सी जिंदगी। मारिया को स्कूल तो भेजा पर बहुत आगे तक नहीं पढ़ा सकी। अपना हाथ बटाने के लिए काम पर साथ ले जाने लगी। 18 साल की मारिया खूबसूरत, भरा पूरा बदन, अच्छी कद काठी, जवानी की दहलीज पर खड़ी। धूप में तपी, तांबे जैसा रंग, काजल में लिपटी बड़ी-बड़ी आंखें, गाल पर गोदन, होठों पर छाल की लाली, दांतों में मिस्सी, कानों में मोरपंखी, कमर में सीप की करधनी, दखनों तक काँचदार गोवन धोती, यौवन का भार संभालें गठदार कपड़ा, कलाई में काला धागा, सर पर बांस की टोकरी, हाथ में हसियाँ, मासूम हिरनी सी चाल। पर निर्भीक और बिंदास युवती है। काम मछली पकड़ना, बाजार में जाना, खाली समय में साथियों के संग रेत की फुटबॉल खेलना, नृत्य, संगीत और रविवार को मां के साथ चर्च जाना। आज मां अंजली की तबीयत कुछ हल्की है। उसने मारिया को पड़ोसी युवक एंथोनी के साथ जाने को कहा। पूरा चांद आधी रात को मछुआरे जरूर मछली पकड़ने ऊंची लहरों पर नाव तैराकर समुद्र में दूर तक जाकर जाल फेंकते हैं। ज्यादा मछली मिलने की उम्मीद से। एंथोनी सांवला, हिष्ट-पुष्ट, छहरा बदन का 25 साल का युवक, एक अच्छा नागरिक। मारिया को उसके साथ भेजकर मां निश्चिंत हो गई। दोनों जाल, कांटे और नाव लेकर तैयार थे। अचानक बहुत ऊंची लहर आई और नावों को लेकर दूर समुद्र में चली गई। मारिया का यह पहला अवसर था। वह संभल न पाई और नाव के बाहर गिरी। तैराक थी तैरने लगी। एंथोनी ने नाव में देखा मारिया नहीं थी। घबराया हुआ वह इधर-उधर देखने लगा। तभी मारिया ने हाथ उठाकर आवाज लगाई। एंथोनी तुरंत कूदा और तैर कर मारिया की बाजू पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। ड़री मारिया एंथोनी से लिपट गई और सुबकने लगी। उसने मारिया को कमर से पकड़ कर ऊपर उठा कर बैठाने की कोशिश में पूरा बदन गीला, कपड़े भीग कर चिपक गए, दोनों नाव में गिर गए। दोनों हांफ रहे थे। रात तो सर्द थी पर बदन गर्म। गर्म सांसे, नमकीन पानी, सारा बदन नमकीन हो चुका था। खराब मौसम, बादलों की गड़गड़ाहट तभी दूर कहीं बिजली कड़की। डर कर मारिया एंथोनी से और कसकर लिपट गई। पानी बरसने लगा। एंथोनी ने अपने शरीर से मारिया को ढक लिया। कुछ समय बाद समुद्री तूफान तो थम गया पर मारिया की जिंदगी का यह पहला तूफान था। पूनम की रात मछलियों की बहुत अच्छी फसल मिली, पूरा गांव जश्न मना रहा था। नृत्य, शराब फैनी, गीत-संगीत और दावत। अंजली ने देखा मारिया और एंथोनी की नज़रें मिलना, फिर शर्माना फिर मिलना। अंजली को 50 साल हो गए थे। इस धंधे में वह अच्छी तरह से मछली और मछुआरों की आदतों से वाकिफ थी। उसे देर न लगी समझने में कि मारिया एक मछली बन चुकी है। और एंथोनी एक जाल। मछली बाजार, गोंजाल्विस मंडी का सबसे बड़ा ठेकेदार, 50 साल का अधेड, काला रंग 6 फुट लंबाई, मजबूत शरीर, काली मूछें, घूंघराले डाई लगे काले बाल, सफेद शर्ट, सफेद लूंगी, सफेद चप्पल, सोने की मोटी-मोटी चैने, अंगूठियां, हाथ में सोने का सिगरेट केस और लाइटर। आयात निर्यात का व्यवसाय। शौक नई मछली, नई कार, नई करेंसी और पुरानी शराब, कमर में पिस्टल, शासन-प्रशासन जेब में रखता है। मंडी का भाव भी वही खोलता है। काली ऊंची कार, गनर, चमचों का काफिला, रोज की तरह आज भी बाजार में आ गया। उसकी नजर मारिया पर पड़ी और उसे यह मछली पसंद आ गई। उसने अंजली और मारिया को अंदर बुलाया। मारिया पर नजर हटाए बिना उसने अंजली से पूछा क्या कीमत है। इस मछली की। उसने नोटों की दो गड्डी अंजली की तरफ फेंक कर बोला। मैंने तुम्हारी सारी मछली खरीद ली है। मारिया की तरफ इशारा करके बोला इसकी क्या कीमत है। अंजली डर गई सारा बाजार डरता था। मारिया से कहां चलो। साहब हमें माफ कर दें, हम गरीब लोग हैं। गोंजाल्विस ठहाका मारकर हंसा। अच्छा माफ किया पर हर बार नहीं। मारिया को उसकी बदनीयती समझने में देर नहीं लगी। दूसरे दिन मारिया कुये से पानी निकालने सुबह-सुबह गई थी। वहां उसकी भेट अंथोनी से हो गई। पहले तो वह एक दूसरे के गले लगे फिर मारिया ने बाजार वाली बात बताई। एंथोनी ने कहा कि गोंजाल्विस एक खतरनाक ठेकेदार है। जो भी चाहता है। ले ही लेता है। लेकिन मारिया निर्भीक और साहसी लड़की थी। उसने एंथोनी से कहा कि यदि तुम मेरा साथ दो और अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो। तो हम सब मिलकर उसको सबक सिखाएंगे। रविवार को मारिया अंजली के साथ चर्च गई। प्रार्थना के बाद उसने अपनी बाजार की सहेलियों से बात की। सब ने अपने ऊपर बीती घटनाएं बताई। सब गोंजाल्विस से बदला लेने को तैयार हो गई। मारिया ने कहा अगर हम सब लोग साथ रहेंगे तो वह कुछ नहीं कर पाएगा। मारिया ने “मछुआरन संघर्ष मोर्चा” बनाया। एंथोनी को अध्यक्ष बनाया, जिससे मछुआरों का भी साथ मिले। अगले शनिवार बड़ा बाजार होता है। “मछुआरन संघर्ष मोर्चा” ने धरना प्रदर्शन किए। और 3 दिनों तक उसका घेराव किया। पूरे बाजार को गोंजाल्विस के गुनाहों का पर्दाफाश किया। गांव के काउंसलर ने उनके अपराधों का संज्ञान लिया और कार्यवाही करके उसे दंड़ दिया गया। अब मंडी का आचरण बदल गया था। बदसलूकी खत्म हो गई थी। गोंजाल्विस के ऑफिस पर लगा पोस्टर भी फाड़ दिया गया। जिसमें लिखा था यहां नया पुराना सब माल बिकता है। कीमत गोंजाल्विस तय करता है। आज “मछुआरन संघर्ष मोर्चा” की दूसरी वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। पूरा बाजार सजा है और स्वतंत्र खरीद हो रही है। मारिया और एंथोनी मंच पर बैठे हैं। मीटिंग चल रही है। गोंजाल्विस अपने ऑफिस की कांच के पीछे बैठा सुन देख रहा है। मारिया अपना भाषण इन लाइनों के साथ समाप्त करती है “हर मछली के दांत होते हैं। वह चाहे तो हर जाल काट सकती है।” ********

  • सेवानिवृत्त जिंदगी

    अनजान रिटायर्ड आदमी को, सब फालतू समझते हैं। वे छोटी-छोटी बातों में, बार-बार बमकते हैं। बात करो तो, अपनी ही हाँकते हैं। मैंने ये किया, वो किया, यही फांकते हैं! पत्नी कहती है, दिन भर कुर्सी तोड़ते हो। मोबाइल में आंखे फोड़ते हो, जाओ बाजार से, कुछ सामान ही ले आओ! बहु कहती है। मुन्ना रो रहा है, उसे घुमाने ले जाओ। चाय बनाने में भी, वह शर्त लगाती है। मुन्ना को घुमा लाऊँ, तब चाय पिलाती है! रिटायर क्या हुआ, जैसे मेरी सरकार ही गिर गई। सात जन्मों की साथी पत्नी भी, रूलिंग पार्टी से मिल गई! टीवी देखता हूँ, तो बच्चे रिमोट छीन लेते हैं। कार्टून चैनल देख कर, आस्था लगा देते है! हम आस्था लायक हैं, ये कैसे जान लेते हैं? एक पैर कब्र में गया, ये कैसे मान लेते हैं? लेडीज जिमनास्टिक्स देखता हूँ, तो लोग मुझे देखते हैं। जैसे कहते हों, बूढ़े हो गये, मगर अब भी आँखें सेकते हैं। एक दिन नाती पूछ रहा था, दादाजी, आज पेपर में, कितने एड आये हैं? मेरी अनभिज्ञता पर बोला मम्मी तो कहती है, आप पेपर चाट जाते हैं। इतना भी नहीं मालूम, तो सिर क्यों खपाते हैं ? योगा करता हूँ तो कहते हैं। मरने से ऐसे डरते हैं। जैसे दुनियाँ में कभी, किसी के बाप नहीं मरते हैं! मैं कहता हूँ अरे भाई, अभी रिटायर हुआ हूँ, कुछ पेंशन तो खाने दो। बेटा कहता है मूलधन तो ले ही लिया, अब ब्याज को जाने दो! सोचता हूँ, रिटायरमेन्ट के बाद, ऐसा क्या हो जाता है ? आफिस का बॉस, घर में जगह नहीं पाता है! उसकी सलाह मशविरा, निरर्थक हो जाती हैं। उसके बोलने पर, क्यों घर वाले झल्लाते हैं? चाहता हूँ कहूँ, घर का मुखिया न रहा, न सही, एक सम्मानित सदस्य, तो बने रहने दो! न सुनना हो मत सुनो, मगर बात तो कहने दो। बोलने की आदत है, धीरे-धीरे छूटेगी। स्वयं को सब कुछ, समझने की धारणा, धीरे-धीरे टूटेगी! कुछ समय के बाद मैं भी, बालकनी में बैठा चुपचाप, सड़क की ओर देखूंगा। आती जाती भीड़ में, वे कुछ चेहरे खोजूंगा। जो मुझे, फालतू बैठा देखकर भी, फालतू न समझें। हमेशा टें-टें करने वाला, पालतू न समझें! *******

  • विक्रमादित्य का न्याय

    एक बार राजा विक्रमादित्य की सभा में एक व्यापारी ने प्रवेश किया। राजा ने उसे देखा तो देखते ही उनके मन में विचार आया कि क्यों न इस व्यापारी का सब कुछ छीन लिया जाए। व्यापारी के जाने के बाद राजा ने सोचा – मैं प्रजा को हमेशा न्याय देता हूं। आज मेरे मन में यह अन्याय पूर्ण विचार क्यों आ गया कि व्यापारी की संपत्ति छीन ली जाये और उसे संपत्ति विहीन कर दिया जाए? विक्रमादित्य ने अपने मंत्री से सवाल किया। मंत्री ने कहा, “इस प्रश्न का सही जवाब मैं कुछ दिन बाद दे पाउंगा, राजा ने मंत्री की बात सहर्ष स्वीकार कर ली। मंत्री विलक्षण बुद्धि का था मंत्री इधर-उधर के सोच-विचार में समय व्यर्थ न कर सीधा व्यापारी से मिलने पहुँचा। व्यापारी से दोस्ती करके उसने व्यापारी से पूछा, “तुम्हारे दुखी व चिंतित होने का क्या कारण है? तुम तो भारी मुनाफे वाला चंदन का व्यापार करते हो।” व्यापारी बोला, “तुम्हारी नगरी सहित मैं कई नगरों में चंदन की गाडियां भरे फिर रहा हूं, पर किसी भी नगर में इस बार चन्दन की बिक्री नहीं हुई। हमारा बहुत सारा धन इस व्यापार में फंस गया है। अब नुकसान से बच पाने का कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। व्यापारी की बातें सुन मंत्री ने पूछा, “क्या तुम्हें लगता है कि अब इस घाटे से उभरने का कोई रास्ता नहीं बचा है?” व्यापारी हंस कर कहने लगा हां एक रास्ता है अगर राजा विक्रमादित्य की मृत्यु हो जाये तो उनके दाह-संस्कार के लिए सारा चंदन बिक सकता है। मंत्री को राजा विक्रमादित्य के प्रश्न का उत्तर देने की सामग्री मिल चुकी थी। अगले दिन मंत्री ने व्यापारी को आदेश दिया कि, तुम प्रतिदिन राजा का भोजन पकाने के लिए 50 किलो चंदन दे दिया करो और नगद पैसे उसी समय ले लिया करो। व्यापारी मंत्री के आदेश को सुनकर बड़ा खुश हुआ। वह अब मन ही मन राजा की लंबी उम्र होने की कामना करने लगा। कुछ दिनों बाद राज-सभा चल रही थी। वह व्यापारी दोबारा राजा को वहां दिखाई दे गया। तो राजा के मन में विचार आने लगा कि यह कितना आकर्षक व्यक्ति है इसे क्यों ना पुरस्कार दिया जाये? राजा ने मंत्री को बुलाया और पूछा, “मंत्रीवर, क्या तुम्हें याद है कि जब यह व्यापारी पहली बार राज-सभा में आया था तब मैंने तुमसे कुछ प्रश्न पूछा था, उसका उत्तर तुमने अभी तक नहीं दिया। आज जब मैंने इसे देखा तो मेरे मन का भाव बदल गया। पता नहीं आज मुझे इस व्यापारी पर क्रोध नहीं आ रहा है और इसे पुरस्कृत करने का मन हो रहा है। मंत्री को प्रश्न का उत्तर देने के लिए जैसे इसी क्षण की प्रतीक्षा थी। उसने राजा विक्रमादित्य को समझाया, “महाराज, दोनों ही प्रश्नों का उत्तर आज दे रहा हूं। जब यह व्यापारी पहले आया था तब अपने मुनाफे के लिए वह आपकी मृत्यु के बारे में सोच रहा था। लेकिन अब यह आपके भोजन के लिए 50 किलो चंदन की लकड़ियाँ रोज देता है। इसलिए अब ये आपके लम्बे जीवन की कामना करता है। यही कारण है कि पहले आप इसे दण्डित करना चाहते थे और अब पुरस्कृत करना चाहते हैं।” सार - अपनी जैसी भावना होती है वैसा ही प्रतिबिंब दूसरे के मन पर पड़ने लगता है। हम जैसा दूसरों के लिए मन में भाव रखते हैं वैसा ही भाव दूसरों के मन में हमारे प्रति हो जाता है। अतः हमेशा औरों के प्रति सकारात्मक भाव रखें। ***********

  • आ बैल मुझे मार

    नताशा हर्ष गुरनानी जेठानी के बेटे की शादी थी। मैं भी बहुत खुश थी इस शादी से, आखिर मेरा भी तो प्रमोशन होने वाला था, मैं भी चाची से चाची सास बनने वाली थी। मन ही मन ये खुशी बहुत गुदगुदा रही है। फोन पर हर काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही थी, सलाह दे रही थी। ये लेना, वो लेना, ये साड़ी दिलाना, और भी ना जाने क्या क्या। भाभी (जेठानी) का फोन आया और बोली "वही से सब बताएगी या यहां भी आएगी और इन सब कामों में मेरी मदद भी करेगी।" मैं "हां भाभी आती हूं बस कल ही पहुंचती हूं।" खुशी-खुशी मैं भी बोल पड़ी। भाभी "हां अब शादी तक यही रहना है।" मैं "हां भाभी" बस में बैठते ही मन ही मन सोचने लगी कि इस मार्केट जाऊंगी, उस मार्केट जाऊंगी, मैं अपनी खरीदारी भी करूंगी, भाभी को मेरी पसंद बहुत अच्छी लगेगी, नई बहु आएगी तो उसे भी भाभी बताएंगी कि ये तुम्हारी चाची की पसंद है, वो चाची ने पसंद किया है। ऐसा सोचते-सोचते पहुंच गई वहां। जाते ही भाभी ने कहा "अब लग जा काम पर बहुत काम है।" "हां भाभी कहिए क्या क्या करना है मुझे" भाभी "देख मैं किसी और पर भरोसा तो नही कर सकती पर हां तुम तो मेरी अपनी हो, कहने को देवरानी हो पर छोटी बहन के समान ही हो तो शादी तक घर और रसोई तुम्हारे हवाले और मैं और रिनी (उनकी बेटी) बाजार का देख लेती है।" मुझे तो शब्द ही नही मिल रहे थे कि क्या कहूं पर खुद पर गुस्सा बहुत आ रहा था कि अपनी हड़कपदुड़ी में मै खुद को ही बैल के हवाले कर दिया कि आ बैल मुझे मार। **********

  • मां

    आचार्य जहान कभी ऐसा भी हो जाए। मां का अपना घर एक दिन को उसका मायका हो जाए। वो भी रूठे, खेल-कूदे, और नाचे-गाये। उसको भी कोई बच्चों सा दुलराये।। बेटी-बेटा का उतरे कर्ज घर आगन खुशियो से भर जाए।। कभी एक दिन ऐसा भी हो जाए। मां का घर एक दिन को उसका मायका हो जाए।। *****

bottom of page