Search Results
Search this site
1029 results found with an empty search
- GOA : My Dream Destination
By Akriti Singh (Class 9th) Allen House Public School, Ghaziabad Goa means gazelle. Its meaning reflects the attraction of that place. Goa in my opinion is a unique place having scenic beauty like heaven. What all have we not discovered in today's world through the internet? I too had discovered Goa virtually in the past years as it was the talk of the town. Lucky for me, I recently saw the natural beauty of Goa with my own eyes. DAY-1 On the morning of 14th I woke up to some commotion which was uncommon at this time of the day. We, a family of six soon boarded the car. The six people included me, my mother, my aunt, my uncle and two of my brothers. I was at the time brimming with excitement and sure enough they all were too! At 7:30 am we reached the Indira Gandhi National Airport. Delhi. We checked-in, had breakfast and boarded the plane. After two hours in the air we finally set foot in Goa. After a long drive, we arrived at the ‘The Sterling Hotel’. The infrastructure was commendable, especially the swimming pool. There were various activities for kids like archery, air hockey, trampoline but woefully, they were all chargeable. After a long tiring morning we sat down for lunch at the hotel itself. In the evening we enjoyed ourselves in the pool followed by dinner at the hotel restaurant. DAY-2 On our second day, we explored southern Goa. We rented a car and went to Palolem beach. Being my first time at a beach I was taken by the grace of the sea. I went into the water. The sensation of water hitting my skin was indescribable. The water had never seemed so mesmerising before. Later, we went to a restro, Bella. Munna uncle as I would like to refer to him, served us. We all ordered different dishes from various cuisines and he was happy to serve us. Mama broke a glass by mistake but he didn't seem to mind and just cleaned it up. The drink we ordered had a hair strand in it, we demanded it to be replaced. He seemed unfazed and just brought another one. Majority of people there were like this. They were calm and were enjoying their life to the fullest without any fuss I really admired this quality of theirs. We also visited the Agonda beach. That too was stunning. Afterwards, we had dinner at a nearby resort called Club Mahindra. I had Dum aloo with Naan. That curry was one of the best ones I've ever had. It had the perfect amount of spice, creaminess nutiness with this absolutely delicious dinner and a short drive back to the hotel; day-2 came to an end. We also played bluff in our hotel room which was very fun. DAY-3 We started early. There was a short walk to the Varca Beach. There we stood in the midst of the dancing tides and soon it felt like we too were a part of although I didn't feel like going back I had to. We jumped into the pool at the hotel and swam for a bit before setting out to explore Goa again. We drank tall glasses of sugarcane juice on the way to the fisherman's wharf which is a restaurant situated just beside a water body. We sat on a table on edge just where the water body begun. We could view various fishes, eels and crabs in the water, we also tried feeding them. That was quite hilarious as before throwing actual food at them which we threw pieces of tissue they eagerly swam to only to be disappointed. We drove to to Cabo de Rama. The sunset point and the beach seemed out of this world but, alas, we could not go down to witness the beauty and grace of the sea as the staircase leading there was menacing. We viewed it from the top. We were at the sunset point watching the sky when the sun suddenly hid behind the clouds. Since it was only 5 we took it as sunset for us and decided to go back. This turned out to be a great decision as it soon started raining heavily. On our way back the lush greens dancing in the rain looked even more alluring the plastic sheets people covered the homes with now made sense. Afterwards, we had bread butter for supper. DAY-4 We set out for North Goa via Panjim. We walked through the streets of Panjim personally; I did not find this commercialised region that pleaseable. Further, we went to calangute beach. It broke my heart to see such a beauty ruined by trash all over the beach. After seeing the crowd, we turned back towards the market. I bought handicrafted boxes and bracelets for my friends as souvenirs. I also purchased a sculpture of 3 laughing monks. The fact that it was carved out of coconut was impressive. We further went to Donapaula. From there one could view the city from afar and see the lights twinkle. The sea's waves and lights of ships were also visible. It was like everywhere we went there was one place prettier than the other. For dinner, we again went to a restaurant in club Mahindra. We wished for Mr. Zubair who served us last time to serve us again but upon arrival we got to know that his shift was at a different restaurant there. So, we went to meet him. I few of us were able to but not me "unluckily." DAY-5 Being our last day here we went to Varca beach again followed by taking a dip in the pool. We checked out of the hotel and had juice again. We then went to Panjim. There we had chaat from a Gujarati restaurant and also dived in Sher-e-Punjab. After this, we bid farewell to Goa and flow back to Delhi This trip introduced us to the idea of a different kind of lifestyle and such places that I only imagine in my dreams. ******
- मन की रसीद
गोपाल मिश्रा उमड़ती हुई भीड़ से हटकर चलते हुए पूंजीलाल जी ने अपने दोनों हाथों को कुरते की जेब में डालकर नोटों के सही सलामत होने पर सुकून की सांस ली और सुरक्षित रहने के लिए एक गली से होकर आगे मैदान की तरफ़ और कम भीड़ वाली जगह से चलत-चलते सोचने लगे। अजीब हाल हो गया है इस कस्बे का। जब वो छोटे थे, तब एक छोर से दूसरे छोर को देखना कितना आसान था। एक रामलीला मैदान था। उसी मे शीतकालीन खेल होते थे और बरसात के बाद पहले जनमाष्टमी की झांकी और फिर स्वयं सहायता समूह का मेला लगता था। अब एक मैदान और बन गया है। कस्बे के बिल्कुल दक्षिण की तरफ़, वहां तो अलग ही काम होते हैं। निजी कंपनियां अलग ही खेल-तमाशा करती हैं। सोचते-सोचते वे नया बाज़ार से होकर गुज़रने लगे। तभी एक महिला गुलाब का गुच्छा थामे एकदम सामने ही आ गई। "ख़रीद लो ना। आज बोहनी तक नहीं हुई है।" ये अजीब नाटक है। वो कसमसा कर रह गए, पर कहते क्या। तब ही कहते ना जब बोलने का अवसर मिल पाता। उनकी हालत ही अजीब हो रही थी। न वो फूल ख़रीदना चाहते थे, न उसके सामने इस तरह बहस करने के इच्छुक थे। उनको उससे कोई लेना-देना था भी नहीं। अपनी दुकान तक पहुंचना था, मगर वो अपने सारे तरीक़े आज़मा रही थी। "दस का ही तो एक ताज़ा गुलाब है। पूरा गुच्छा एक सौ पचास का ले लो। बीस गुलाब हैं और चमकीली पत्ती भी। ये गुलाब तो दो-तीन दिन तक ताज़ा रहेंगे।" वो झुझला रहे थे यह सोचकर कि अब हमारे इस कस्बे ने भी शहर की नक्शेबाज़ी सीख ली है। नया साल हो या बसंत पंचमी, होली हो या दीपावली, राखी हो या नवरात्री… ये गुलाब के गुच्छ बनाकर बेचने आ ही जाते हैं। इनको न कोई कोर्स करना होता है, न कोई डिप्लोमा। ये अपनी दुकान चलाना और अपना माल बेचना ख़ूब जानते हैं। कुछ न हो, तो शक्ल बिगाड़ कर भीख ही मांगने लगेंगे। सब सीख लिया है। अजीब हैं ये बेकार लोग। वो यही सोच रहे थे कि उन्होंने अपना सिर झटका और तभी उनको याद आया कि आज तो ख़ास दिन है। आज उनके पड़ोसी का जन्मदिन है। उनके पड़ोसी तीस साल से उनके पक्के ग्राहक भी हैं। इसी से एक गुच्छा ले लेता हूं। अब उनका कारोबारी दिमाग़ चलने लगा था। "ओह, अब सही दाम लगा तो ख़रीद भी लूं।" "बोला ना दस का एक गुलाब।" "ला तो यह गुच्छा ही दे दे। सौ रुपए दे रहा हूं।" जेब में देखा, तो अभी विद्यालय से नगद भुगतान लाए थे। वो सब पांच सौ रुपए के नोट थे। "ले, चार सौ वापस दे।" "अच्छा, ये गुच्छा रखो।" एक अख़बार में लपेट कर वो गुच्छा थमाती महिला ने, "ऐसे, सीधा पकड़ों।" यह कहकर, टेढी-सी नज़र से उस महिला ने किसी को देखा और वहां से सरपट भाग गई। "अरे, मेरे रुपए…" वो चीख रहे थे। पर महिला का कुछ अता-पता तक नहीं था। तभी उनका मोबाइल फोन बज उठा। वो फोन नहीं उठाते, मगर प्रधानाचार्या जी का था। "आपको याद दिला दे कि कल आकर अतिरिक्त भुगतान लीजिएगा और हमें दो सौ जोड़ी जूते भिजवा दीजिएगा।" "जी, जी हां… मै कल ख़ुद ही लेकर आता हूं।" कहकर वो सामान्य आवाज़ में फोन का जवाब देते रहे और जब फोन कट गया, तो वो इधर-उधर जाकर उस महिला को खोजने लगे। साइकिल, रिक्शे, टैंपो, बस, ट्रैक्टर, पैदल यात्री, ठेले वाले सब दिखाई दे रहे थे, बस उस महिला का अता-पता तक नहीं था। वे मन मसोसकर दुकान पहुंच गए। नकद रुपए वहां बैठे पुत्र को सौंप दिए। "ख़राब पड़े दो सौ जोड़ी जूते भिजवा देना। कल स्कूल में सप्लाई करने हैं…" ऐसा कहकर वे घर चल दिए। सबसे पहले अपने पड़ोसी मित्र को गुलाब का गुच्छा भेंट किया और जन्मदिन की बधाई दी। सेवानिवृत्त मित्र बगीचे में आनंद से अपने पालतू कुत्ते के संग बॉल खेल रहे थे। शाम से पहले वो एक चक्कर दुकान का लगाने फिर चल दिए। इन दिनों छाते, झोला, जूते आदि का काम बेटा ही देखता है, पर सरकारी संस्थानों और स्कूल की सप्लाई वे ही करते हैं। आज भी वे ख़ुश थे कि सुबह-सुबह दो सौ बरसाती जूतों का नगद भुगतान मिला था। वे तो अधिक मुनाफ़े में सस्ती बरसाती बेच आए और अब दो सौ जोड़ी जूते का ऑर्डर भी मिल गया था। यह सब वे ही देखते थे, पर आज उनको ख़ुशी कम, दुख अधिक हो रहा था। चार सौ रुपए का नुक़सान। वे चलते हुए दुकान पहुंच गए, तो बेटा बोला, "ये आपके चार सौ रुपए हैं। अभी एक महिला दे गई है। उसने आपका पीछा किया, पर उसका शराबी पति नोट छीनने आ रहा था, इसलिए वो छिपकर दूसरे रास्ते से आपको चार सौ रुपए देने आ रही थी। पर दुकान पहुंच कर आप उसे फिर नहीं दिखे, इसलिए मुझे दे गई है।" "अच्छा… इतनी ईमानदारी!" पूंजीलाल का मन बेचैन हो गया। वो सारी रात सो न सके। एक गरीब औरत, जो शराबी पति से परेशान थी। जिसकी रोज़ की आमदनी का पता नहीं, लेकिन पेट रोज़ ही भरना था, वो कितनी साफ़-सुथरी निकली। वे ग़मगीन हो ख़ुद की फ़ितरत को कोस रहे थे। अगले दिन वो ख़ुद दो सौ जोड़ी जूते एकदम नए छांटकर, पैक करवाकर स्कूल ले गए। "आपका आज का भुगतान ले लीजिए।" "जी, ले लिया है और यह लीजिए।" "अरे, यह क्या है?" "यह नकद दस हैं। आप मेरी ओर से बच्चों को नाश्ता खिला दीजिए।" "जी अच्छा, यह बहुत मदद की आपने। आप तो जानते हैं कि सारे ही दो सौ बच्चे अनाथ हैं। और इनका सब ख़र्च दान दाता ही उठाते हैं।" "जी, ये पांच हज़ार और लीजिए।" "जी शुक्रिया, आप इसकी रसीद।।?" "जी बिल्कुल नहीं। मन की रसीद बहुत है। नमस्कार…" कहकर पूंजीलाल जी उठे और चले गए।- *****
- महंगाई की मार
मुदित अग्रवाल महंगाई की मार जनता हो रही है बरवाद इसको कौन बचाएगा महंगाई की बढ़ रही मार जीवन कैसे कट पायेगा। महंगाई तो बढ़ती जा रही बढ़ते टैक्स अपार महंगाई के कारण घर घर बढ़ रही है तकरार इतने कम पैसों में अपना घर कैसे चल पाएगा जनता हो रही है बरवाद इसको कौन बचाएगा। रात दिना जो करै मजूरी मेहनत करै डटकर पूरी सूखे नहीं पसीना तन फिर भी रोटी की मुख दूरी फिर भी लेना पड़े कर्जा उसको कौन चुकाएगा जनता हो रही है बरवाद इसको कौन बचाएगा। माँबहिनें मेहनत करतीं महंगाई से निस दिन डरतीं पुत्रपिता सब करें कमाई फिर भी पूर्ति परै न भाई बणिक किसां की नैया डूबे इसको कौन बचाएगा जनता हो रही है बरबाद इसको कौन बचाएगा। मंत्री से सन्तरी तक देखो रिश्वत का व्यापार कोर्ट कचहरी दफ्तर में भी फैला भ्रष्टाचार फ़ैल गया है यह शोषण अब पोषण कौन कराएगा जनता हो रही है बरवाद इसको कौन बचाएगा। छोटे छोटे बच्चे काम करें उम्र है पढ़ने लिखने की सबसे पहले पड़ी जरुरत उनके तन को ढकने की भूखे नंगे गरीब तनों को कपड़े कौन पहनाएगा। जनता हो रही है बरबाद इसको कौन बचाएगा। ******
- परिंदे की दास्तां
धीरज सिंह उड़ जा पंछी दूर गगन में वो ही तेरा बसेरा है, इस धरती पर और इस जग में कोई नहीं अब तेरा है। आसमां तुझे हाथ फैला कर पल भर में अपना लेगा, धरती पर ये मानव क्या क्या तुझसे करवा लेगा। रुकना मत, थकना मत, डरना मत उड़ते जाना, कोई ठिकाना ये आसमां आखिर तुझको बतला देगा। हर पंछी को एक़ ना एक़ दिन उड़ना अकेला पड़ता है, दुनिया में शायद ही कोई साथ किसी का देता है। तुझको जो भगवान ने पंखो का वरदान दिया, कर उसका उपयोग और इतरा ले अपनी शक्ति पर। अपनी किस्मत पर भी तू शायद अब दंभ भर सकता है, पर याद रख हर पथ पर धोखा तू खा सकता है। आसमां में भी ये इंसान घात लगाए बैठा है, तेरी इस छोटी सी जान पर आँख गढ़ाए बैठ है। भिन्न-भिन्न देश में उड़कर अब तो तुझको जाना है। पर भूल कर भी कभी नीचे उतर नहीं आना है। पता है मुझको तुझको भी भूख और तृष्णा सताएगी, तब तुझको इस धरती की याद जरूर आएगी। धरती पर आने की सोच तेरा जी तो घबराएगा, रात अंधेरे में तू नीचे आने को ललचाएगा। पर इस बात से अबतक तेरा भोला मन अंजान है, निशाचर के रूप में भी मानव नीचे विद्यमान है। तू नीचे आकर के धोका अवश्य ही खाएगा, फिर आसमां के आग़ोश में कभी नहीं जा पाएगा, और ये आसमां तुझ पर तब अपने आँसू बरसाएगा। *******
- जिंदगी
सुरेंद्र गुप्त सीकर मेरे संग आगे-आगे जाती हुई लड़की मेरे संग पीछे-पीछे आती हुई लड़की रोती हुई रूठी और मनाती हुई लड़की पल-पल मृदु मुस्काती हुई लड़की कभी ये पतंग बना ऊंची उड़ जाए, इंद्रधनुषी सतरंग दिखलाएं बांसुरी सुरीली सात सुरों की सुनाएं मीठे-मीठे बोल बोल मन को लुभाएं झूठे-मूठे सपने दिखाती हुई लड़की जाल फेंक मछली फंसती हुई लड़की पल-पल मृदु मुस्काती हुई लड़की गलियों में चौबारों में सड़कों के मोड़ पर कभी तो उघाड़े कभी चुनरी को ओढ़ कर कभी खिल-खिलाती मिली दोनों हाथ जोड़कर कभी दूर जाती हुई दिखी मुझे मोड पर लाली और बिंदिया सजती हुई लड़की पाँओ में महावर लगाती हुई लड़की पल-पल मृदु मुस्काती हुई लड़की कभी ये डरी हुई कभी-कभी हेकड़ी दिखाए है जग को ठगे है कभी खुद ही ठगाए है कभी खुद नाचे कभी सबको नाचे है कभी नई दुल्हनिया सी शर्माए है कभी भाव कभी ताव खाती हुई लड़की लाखों नाक नखरे दिखाती हुई लड़की पल-पल मृदु मुस्काती हुई लड़की लड़की यह कोई नहीं जिंदगी है लड़की सुख-दुख, धूप-छाव, खुशी है ये लड़की जिंदगी और मौत की सहेली है ये लड़की एक अनुबुछ सी पहेली है ये लड़की पालने में झूला झूल आती हुई लड़की कंधों में सवार होकर जाती हुई लड़की पल-पल मृदु मुस्काती हुई लड़की जाल फेंक मछली फंसती हुई लड़की पाँओ में महावर लगाती हुई लड़की कभी भाव कभी पाव खाती हुई लड़की पालने में झूला झूल आती हुई लड़की कंधों में सवार होकर जाती हुई लड़की ******
- समर्पण
प्राची मिश्रा आराधन तुम प्रियवर मेरा हियवंदन नित करते जाना जीवन का तुम आधार प्रिये तृण तृण हमको ढलते जाना। किस ओर चला ये मन मेरा किसने छेड़ी उर की वीणा वो कौन सा क्षण था अनुरागी सब छोड़ गया वो वैरागी। तुम ही मूरत तुम ही पूजन नित अर्पण सब करते जाना इक आस रही इक प्यास रही तुम जैसी सूरत साथ रही मिलने की कोई बेला ही नहीं तुम मुझमें रहे मैं तुझमें रही सब सार प्रेम के झूठे थे इक सार समर्पण ही जाना। ****
- सच की राह
मधु मधुमन ख़ामियाँ ही न गिनवाइए कुछ तो अच्छा भी बतलाइए चाहे कितनी भी हो मुश्किलें राह सच की ही अपनाइए जब किया ही नहीं कुछ ग़लत क्यूँ किसी से भी घबराइए ज़ख़्म ही ज़ख़्म जिसने दिए वो ख़ता फिर न दोहराइए जिनकी ताबीर मुमकिन न हो ख़्वाब ऐसे न दिखलाइए सबसे मिलिए भले ही मगर ख़ुद को ख़ुद से भी मिलवाइए लड़ झगड़ कर मिलेगा न हल प्यार से बात सुलझाइए वो न होगा कभी टस से मस चाहे कितना भी समझाइए जिसको मतलब है बस काम से उसकी बातों में मत आइए कोई सुनता नहीं गर तो क्या दर्द ग़ज़लों में कह जाइए दूर ‘मधुमन‘ है कब आसमाँ पंख तो आप फैलाइए। ******
- मृगतृष्णा
जे. पी. डिमरी जल विहीन धरती जलमय सी, मृगतृष्णा कहलाती है, प्यास पथिक की बढ़ा-बढ़ा, जीवन का नाच नचाती है। रश्मि-परिवर्तन से भ्रमिक, जलमग्न-धरा सी लगती है, लेकिन पानी-पानी करते, गति सांसो की थम जाती है। मानव-जीवन, मोहग्रस्त है, परा-प्रकृति समझाती है, फिर भी मन के मारे मरते, बुद्धि-भ्रष्ट हो जाती है। यह भौतिकता की चकाचौंध, मद-काम-क्रोध, बन जाती है, निज हित सर्वोपरिता बनकर, मति पथ-विहीन हो जाती है। नाभि-चक्र को सुरभित कर, खुशबू.. मृग को भरमाती है, बने बावरा वन-वन डोले, जिद, मृगतृष्णा बन जाती है। *****
- प्यार के एहसास
संदीप यह कहानी तेरी मेरी है। किसी और की नहीं इसमे मैं राजा तू रानी है। अपनी शुरू होती कुछ ऐसे कहानी है, किसी और की नहीं। एक प्यारी सी मिठास से, एक प्यार के एहसास से, दो अजनबी हो रहे थे। एक दूसरे के लिए खास से लग रहा है जैसे मिल गई जिंदगानी है यह तेरी मेरी कहानी है। वक्त का फेर है या किस्मत का खेल है। दूर हो गए हैं फिर भी दिल का मेल है। अब अकसर बात होती है पर फोन से, दोनों गुम हो गए हैं जहांन कौन से, मैं गीत जो लिखता हूं तू मेरे गीतों की रवानी है। यह जो मोहबत है हम दोनों की एक दूजे के लिए हम मिले ना मिले पर उम्र भर निभानी है यही हमारे प्यार की कहानी है। *****
- नगाड़ों में तूती-नाद
सत्येंद्र तिवारी स्वतंत्र हो गए हैं हम स्वतंत्र हो गए, खुदगर्ज मकसद का प्रजातंत्र हो गए। हर गांव की डगर-डगर शहरों की हर गली माता-पिता बहन थीं बेटियां थी हर कली बदल गए हैं त्याग तपस्या के सारे अर्थ, मूल्यों के लिए जो जिए वह संत खो गए। हर कदम पर उर्वरा षड्यंत्र हो गए, स्वतंत्र हो गए हैं हम............ इंसान तुलते हैं अब वादों के बांट से अपने हितों को साधते धर्मों में बांट के जन-गण शकुंतला सा बाट जोहता रहे, संसद के राजमहल में दुष्यंत खो गए। नेतृत्व के हितों का महामंत्र हो गए, स्वतंत्र हो गए हैं हम............. देखो जिधर नजर में है केवल धुआं धुआं आतंक हर कदमों पर बनता मौत का कुआं घिरते जा रहे नव मेघा दहशतों के अब, सभी को गोवर्धन थे वह अनंत खोगए। दलदलो के कीचड़ का कुतंत्र हो गए, स्वतंत्र हो गए हैं हम.............. बापू और गोडसे की रूह एक हो गई पर खाईयां वतन में अब अनेक हो गई बिस्मिल, भगत, आजाद अब अशफाक नहीं है, चोरों के लिए मात्र हम तो पंथ हो गए। गाड़ों में, तूती का नाद -यंत्र हो गए, स्वतंत्र हो गए हैं हम,.............. *******
- कसूर
हरिशंकर गोयल रोहित अपनी दुकान पर बैठा-बैठा मोबाइल में कुछ वीडियो देख रहा था। आजकल बहुत सारी लड़कियां पैसा कमाने के चक्कर में ऊलजलूल वीडियो बनाकर वायरल करती रहती हैं। लोग उन वीडियोज को देखते रहते हैं और आगे फॉरवर्ड करते रहते हैं। रोहित खाली समय पास करने के लिए ऐसे वीडियो देख लेता है। इन दिनों उसका धंधा थोड़ा मंदा चल रहा है। जबसे कोरोना आया है तबसे धंधा उठ ही नहीं पाया है। पर बेचारे दुकानदार कहां जायें? उनका धणी धोरी कौन है? इतने में एक सिपाही उसकी दुकान पर आया। सिपाही को देखकर हर आदमी एक बार तो सकपका ही जाता है। आखिर पुलिस ने अपनी इमेज इतनी "शानदार" बना रखी है कि लोग सपनों में भी पुलिस को देखना नहीं चाहते हैं। सिपाही ने आदतन अपनी शैली में पूछा "रोहित तेरा ही नाम है क्या" ? रोहित को लगा कि पता नहीं कौन सी आफत आ गई है सिपाही के रूप में? उसने डरते-डरते कहा "हां, मेरा ही नाम है। पर बात क्या है"? उसके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी थीं। "बात तो मैडम समझायेगी तुझे। चल, थाने बुलाया है मैडम ने" "कौन सी मैडम? कौन सा थाना? मैंने किया ही क्या है जो मैं थाने चलूं? रोहित डर गया था। "तू नीतू मैडम को नहीं जानता? महिला थाने की थानेदार हैं नीतू मैडम। चल, शटर गिरा और मेरे साथ चल। इसी में तेरी भलाई है।" सिपाही अकड़ कर बोला। रोहित कुछ आगे कहता इससे पहले रोहित के पापा केदारनाथ दुकान पर आ गये। सिपाही को दुकान पर देखकर वे भी चकरा गये। आंखों ही आंखों में केदारनाथ और रोहित में बातचीत हुई। केदारनाथ सिपाही से बोला, "साहब अभी धंधे का टाइम है। आजकल वैसे भी धंधा थोड़ा मंदा चल रहा है और यदि दुकान बंद कर थाने जायेंगे तो उसका असर हमारे धंधे पर भी पड़ेगा। दुकान बंद कर के हम लोग थाने पहुंच जायेंगे।” सिपाही अपनी जिद पर अड़ा रहा। केदारनाथ ने कहा, "एक बार अपनी मैडम से मेरी बात करवा दीजिए। यदि वे जिद करेंगी तो हम अभी चल देंगे।" सिपाही ने नीतू मैडम से केदारनाथ की बात करवा दी। नीतू मैडम मान गईं। शाम को दुकान बंद कर रोहित, केदारनाथ और रोहित का बड़ा भाई मोहित तीनों महिला थाने पहुंच गये। उनकी पेशी नीतू थानेदार के सामने हुई। "ये सरिता कौन है? लगता है कि इसे आप लोगों से विशेष लगाव है। तभी तो आप सबके खिलाफ परिवाद पेश किया है उसने।" नीतू मैडम अपनी गोल आंखें घुमाते हुए बोलीं। सरिता का नाम सुनकर तीनों को लकवा मार गया। "ओहो, तो ये सब सरिता का किया धरा है? इतनी उम्मीद तो नहीं थी उससे।" रोहित के मन में खयाल आया। केदारनाथ सरिता का नाम सुनकर बोल उठे "अजी सरिता बहू है हमारी। आजकल पीहर में रह रही है। वहीं नौकरी करती है। बताइये मैडम बात क्या है आखिर?" केदारनाथ जैसे तैसे बोला। "बात तो बहुत बड़ी है। सरिता ने रोहित पर आरोप लगाया है कि वह दारू पीकर उसे रोज मारता पीटता है। उससे दहेज मांगता है। रोज सट्टा खेलता है। सट्टे में उसने सब कुछ बरबाद कर दिया, अब उसकी तनख्वाह के पीछे पड़ा है।" नीतू मैडम एक-एक शब्द चबा-चबा कर बोल रही थी। "ऐसी बात नहीं है मैडम। सब मनगढ़ंत बातें हैं। सरिता और रोहित की शादी हुए चार साल हो गये हैं। इन चार सालों में सरिता मुश्किल से चार महीने रही होगी हमारे यहां। गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों में ही आती थी हमारे घर में। पर अब तो साल भर से आई भी नहीं है। इसलिए मारपीट का आरोप तो वैसे ही खारिज हो जाता है। सट्टा क्या होता है, हम में से कोई नहीं जानता है। और रही बात बहू की तनख्वाह की, तो उसने पहले दिन ही रोहित को कह दिया था कि उसकी तनख्वाह केवल उसकी है। पति की आय में उसका पूरा अधिकार है लेकिन पत्नी की आय में पति का कोई अधिकार नहीं है। बड़ा अजीब चलन है आज का। भगवान ने हमें सब कुछ दे रखा है, हमें उसकी तनख्वाह में से एक भी रुपया नहीं चाहिए मैडम। हम तो उसे देते ही रहते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमें देने लायक बनाये रखे। उसे हर बार लेने जाते हैं और छोड़ने जाते हैं तब हर बार टैक्सी करके जाते हैं। वह खर्चा भी हम ही उठाते हैं। यहां पर भी वह घर का कुछ भी काम नहीं करती है। छुट्टयों में आती थी तब भी कोई काम नहीं करती थी। दिन भर मोबाइल में ही लगी रहती थी। पता नहीं क्या करती थी वह मोबाइल में? न जाने किस-किस से बात करती थी वह। हमें तो कभी-कभी शक होता था कि कहीं इसका अफेयर तो नहीं है किसी के साथ? पर कभी कहा नहीं उससे। वह जब भी यहां आती है, खूब शॉपिंग करती है। सारा पैसा रोहित ही देता है। हमें तो आज तक समझ नहीं आया है कि वह आखिर चाहती क्या है हमसे?" कहते-कहते केदारनाथ की हिलकी बंध गई। "वह तो यह भी कहती है कि रोहित के संबंध अपनी भाभी से हैं इसलिए वह रोहित से दूर रहती है।" नीतू मैडम ने विस्फोट करते हुए कहा। नीतू मैडम की बात सुनकर रोहित का चेहरा एकदम से बुझ गया। उसे उम्मीद नहीं थी कि सरिता उस पर इतना घिनौना आरोप लगायेगी। वह नीची गर्दन करके बैठा रहा। जवाब केदारनाथ ने ही दिया। "पता नहीं किस जन्म में हमने इतने पाप किये हैं जो हमें ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं। भाभी मां समान होती है मैडम। ऐसा घिनौना आरोप लगाते हुए उसे जरा सी भी लाज नहीं आई? उसने न केवल अपने पति का अपमान किया है बल्कि एक स्त्री के चरित्र को भी दागदार बना दिया है। यह आरोप केवल रोहित पर नहीं है अपितु मेरी बड़ी बहू संगीता पर भी है। मेरी बड़ी बहू को हमारे घर में आए हुए करीब 7 वर्ष हो गये हैं। उसने हमारे घर को स्वर्ग बना दिया है और सरिता ने इसे नर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आदमी आदमी का फर्क होता है। एक आदमी घर को स्वर्ग बना देता है तो दूसरा स्वर्ग को भी नर्क बना देता है। हमने तो उससे तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगा दी है।" "ये जज साहब कौन हैं?" नीतू मैडम ने घूरते हुए पूछा। "अरे मैडम, असली जड़ तो वही हैं। सरिता के मामाजी हैं वे। डिस्ट्रिक्ट जज हैं इसलिए अपने पद का बेजां फायदा उठा रहे हैं वे। सब उन्हीं का किया धरा है। उल्टी सीधी पट्टी पढ़ाते रहते हैं और हम लोगों को धमकाते रहते हैं। अब आप ही बताओ मैडम कि हम क्या करें?" नीतू मैडम ने सब कुछ सुनकर थोड़ी देर सोचा। फिर कहने लगी, "मुझे तुम लोगों की कहानी में कोई रुचि नहीं है। मुझे भी नौकरी करनी है। जज से पंगा कौन ले? हमारे डीसीपी साहब का हुक्म है कि मामले को सैटल करवाना है। बताओ कितना रुपया दे सकते हो?" आखिर में असल बात पर आ ही गई मैडम जी। "मैडम, हम तो गरीब आदमी हैं। इसकी शादी में दोनों तरफ का सारा खर्चा हमने ही किया था। बहू को 25 तोला जेवर चढाया था। उसे भी वह अपने साथ ले गई। अब हमारे पास क्या रखा है देने के लिए?" "जज साहब ने एक करोड़ रुपए के लिए कहा है। यदि एक करोड़ रुपए उसे दे दो तो तुम्हारा केस रफा दफा कर सकती हूं नहीं तो जिन्दगी भर सब लोग जेल की चक्की पीसते रहोगे।" उसने गुस्से से कहा । नीतू मैडम के इतना कहने से वहां पर एकाएक निस्तब्धता छा गई। बाद में रोहित बोला, "मैडम जी, आप तो हमें जहर देकर मार डालो। वैसे भी अब जीकर क्या करेंगे? इतने पैसे हैं नहीं और बिना पैसों के तलाक होगी नहीं। अकेले ही रहना है तो क्यों नहीं जेल में ही रहा जाये? अगर मुकद्दर में जेल की रोटी खाना ही लिखा है तो फिर ऐसा ही सही। मेरा इतना ही कसूर है कि मैंने सरिता से विवाह किया। उस अपराध की सजा यदि मेरे परिवार की तबाही है तो मुझे वह भी मंजूर है। मैं किसी जज के या आपके दबाव में आकर कोई फैसला करने वाला नहीं हूं। बाकी ऊपर वाले की मर्जी।" रोहित का गला भर आया था। नीतू थानेदार को अपने डीसीपी का आदेश मानना था इसलिए उसने रोहित और केदारनाथ को गिरफ्तार कर लिया और बाकी घरवालों को गिरफ्तार कर थाने लाने के लिए पुलिस फोर्स भेज दी। ******
- परिस्थितियां
डॉ. कृष्णा कांत श्रीवास्तव एक घर के पास काफी दिन से एक बड़ी इमारत का काम चल रहा था। वहां रोज मजदूरों के छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे की शर्ट पकडकर रेल-रेल का खेल खेलते थे। रोज कोई बच्चा इंजिन बनता और बाकी बच्चे डिब्बे बनते थे। इंजिन और डिब्बे वाले बच्चे रोज बदल जाते, पर केवल चङ्ङी पहना एक छोटा बच्चा हाथ में रखा कपड़ा घुमाते हुए रोज गार्ड बनता था। एक दिन मैं उन खेलते हुए बच्चों के पास गया। मैंने कौतुहल से गार्ड बनने वाले बच्चे को पास बुलाकर पूछा, "बच्चे, तुम रोज़ गार्ड बनते हो। तुम्हें कभी इंजिन, कभी डिब्बा बनने की इच्छा नहीं होती?" इस पर वो बच्चा बोला, “बाबूजी, मेरे पास पहनने के लिए कोई शर्ट नहीं है। तो मेरे पीछे वाले बच्चे मुझे कैसे पकड़ेंगे, और मेरे पीछे कौन खड़ा रहेगा? इसीलिए मैं रोज गार्ड बनकर ही खेल में हिस्सा लेता हूँ। ये बोलते समय मुझे उसकी आँखों में पानी दिखाई दिया। आज वो बच्चा मुझे जीवन का एक बड़ा पाठ पढ़ा गया। अपना जीवन कभी भी परिपूर्ण नहीं होता। उसमें कोई न कोई कमी जरुर रहेगी। वो बच्चा माँ-बाप से ग़ुस्सा होकर रोते हुए बैठ सकता था। परन्तु ऐसा न करते हुए उसने अपनी परिस्थितियों में ही समाधान ढूंढ लिया। हम कितना रोते हैं? कभी अपने साँवले रंग के लिए, कभी छोटे क़द के लिए, कभी पड़ोसी की बडी कार, कभी पड़ोसन के गले का हार, कभी अपनी परीक्षा में आए कम नंबरों के लिए, कभी अंग्रेजी का कम ज्ञान होने के लिए, कभी व्यक्तित्व, कभी नौकरी की मार तो कभी धंधे में मार के लिए। यदि हम जीवन में शांति और सुख चैन चाहते हैं तो हमें अपनी इस संकीर्ण मानसिकता से बाहर एक न एक दिन आना ही पड़ेगा। ये जीवन है, इसे ऐसे ही जीना पड़ता है। चील की ऊँची उड़ान देखकर चिड़िया कभी अवसाद में नहीं आती, वो अपने आस्तित्व में मस्त रहती है, मगर इंसान, इंसान की ऊँची उड़ान देखकर बहुत जल्दी चिंता में आ जाते हैं। तुलना से बचें और खुश रहें। ना किसी से ईर्ष्या, ना किसी से कोई होड़। मेरी अपनी हैं मंजिलें, मेरी अपनी ही दौड़। परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती, समस्या इस लिए बनती है, क्योंकि हमें उन परिस्थितियों से लड़ना नहीं आता। ******











