top of page

प्यार के एहसास

संदीप

 

यह कहानी तेरी मेरी है।
किसी और की नहीं
इसमे मैं राजा तू रानी है।
अपनी शुरू होती कुछ ऐसे कहानी है,
किसी और की नहीं।
 
एक प्यारी सी मिठास से,
एक प्यार के एहसास से,
दो अजनबी हो रहे थे।
एक दूसरे के लिए खास से
लग रहा है जैसे मिल गई जिंदगानी है
यह तेरी मेरी कहानी है।
 
वक्त का फेर है या किस्मत का खेल है।
दूर हो गए हैं फिर भी दिल का मेल है।
अब अकसर बात होती है पर फोन से,
दोनों गुम हो गए हैं जहांन कौन से,
मैं गीत जो लिखता हूं
तू मेरे गीतों की रवानी है।
यह जो मोहबत है
हम दोनों की एक दूजे के लिए
हम मिले ना मिले पर उम्र भर निभानी है
यही हमारे प्यार की कहानी है।

*****

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page