top of page

एक राजा की कहानी

डॉ. कृष्णकांत श्रीवास्तव

ये कहानी है एक राजा की जो कि एक लंबी यात्रा के लिए निकल ने वाला था। तो सारे प्रजा के लोग राजा को नाव तक छोड़ने के लिए आते है। उन लोगों में से एक आदमी राजा के पास आकर कहता है कि महाराज जब आप जंगल से होते हुए जाएंगे तो आपको वहाँ एक छोटे कद का आदमी मिलेगा और वह आपको लड़ने के लिए चुनौती देगा।
उस आदमी को आप जान से मारे बिना आगे मत बढ़ना। अब राजा उस आदमी की बात मानकर यात्रा पर निकल पड़ता है। जब दो दिनों के बाद राजा जब जंगल पहुंचता है तब राजा को एक छोटी कद वाला आदमी मिलता है।
उस आदमी ने राजा को लड़ने के लिए चुनौती दी पर राजा तो महान था, उसने उस छोटे कद वाले आदमी के साथ लड़ाई शुरू कर दी। थोड़ी देर में लड़ाई खत्म हुई और राजा जीत गया। लेकिन जब उस आदमी को जान से मारने की बारी आयी तब राजा ने कहा इस छोटे कद के आदमी को मारने में कैसी महानता है।
राजा उस दो फुट के आदमी को जिंदा छोड़कर अब आगे बढ़ गया। अब दो दिन बीत गए और वह आदमी फिर राजा के सामने आया। पर अब उस आदमी का कद कुछ बढ़ चुका था।
उसने फिर से राजा को लड़ने के लिए चुनौती दी और राजा ने वह स्वीकार की और लड़ाई शुरू हुई। जब लड़ाई ख़त्म हुई तब राजा फिर जीत गया। लेकिन इस बार भी राजा ने उस आदमी को यह कहकर छोड़ दिया कि इस आदमी को मारने में कैसी महानता है।
दो दिनों बाद वापस वह आदमी राजा के सामने आया। अब उस आदमी का कद राजा के राजा के कद के बराबर था। उसने फिर राजा को लड़ने के लिए चुनौती दी। फिर लड़ाई में राजा जीत गया लेकिन इस बार भी राजा ने उसे मारा नहीं था।
इसी तरह हर बार राजा उसे छोड़ता गया और एक दिन ऐसा आया कि उस आदमी का कद अब राजा से भी बढ़ गया। उसने फिर राजा को लड़ने के लिए चुनौती दी। इस बार राजा थोड़ा डर गया लेकिन राजा महान था उसने चुनौती को स्वीकार किया।
लड़ाई शुरू हुई और राजा इस बार बहुत जख्मी हुआ लेकिन राजा ने जैसे तैसे करके उस आदमी को हरा दिया पर इस बार राजा ने उस आदमी को ज़िंदा नहीं छोड़ा उसे जान से मार दिया।
सीख:- आपके जिंदगी में कितनी भी छोटी परेशानी क्यों ना आये उसे ख़त्म किये बगैर आगे मत बढ़ाना क्योंकि कल वही छोटी परेशानी आगे बढाकर आपके सामने बहुत बड़ी होकर आएंगी। इन छोटी परेशानिओं को हल करने से आपको अनुभव मिलता है और जीवन में अगर आपके सामने कोई बड़ी परेशानी आये तो आप उसे आसानी से हल कर सकते है।

*******

Comments


bottom of page