top of page

नयी कोपल

सविता पाटील


कभी किसी में अपना ही
अक्स दिख जाता है।
जो तुम्हारे जैसा ही सोचता है।
तुम्हारे जैसा ही किसी
वृतांत को देखता है, समझता है।
फिर एक आभास होता है।
भीड़ में किसी के साथ होने का
हाथों में किसी के हाथ होने का।
जो अपरिचित है, पर परिचित लगता है।
अनदेखा है पर देखा लगता है।
यह भाव मन को सुहाता है।
अब न ये विचार सूखे पत्तों से झड़ जायेंगे।
और न ये वृक्ष ठूंठा रह जायेगा।
बल्कि नयी कोंपलें फूटेंगी।
नदी‌ सूखी न रहेगी।
नयी धाराएं जुड़ती जायेंगी।

*****

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page