top of page

मोबाइल पर मुन्ना

  • Apr 11, 2024
  • 1 min read

अशोक कुमार बाजपाई

 

मोबाइल पर मुन्ना बतलाता
बाबा जी को बहुत सुहाता
सुनता नहीं काम की बातें
मोबाइल में कटती रातें।
 
जाने कहां की बातें लाता
खुद गढ़ता है हमें सुनाता
दादी से हंसकर बतलाता
पास बुलाने पर ना आता।
 
किस को अपनी चीज न देता
और दूसरों की रख लेता
गुस्सा करता शोर मचाता
बाबा से बातें मानवता।
 
छोटा बहुत अभी है मालू
बुद्धू नहीं, बहुत है चालू
बातें बहुत बनाता रहता
इधर उधर की लाता रहता।

*****

Recent Posts

See All

Comments


bottom of page