top of page

वहम

  • Feb 7, 2023
  • 1 min read

सविता सिंह मीरा

अब खुद में ही रम गयी
बता तो दूं सारी बातें
जता तो दूं सारी जज्बाते
यशोधरा उर्मिला की भांति
जागी हूं कितनी ही रातें।
ध्येय था सिद्धार्थ लक्ष्मण का
मेरा भी भाव समर्पण का
उनका तो लक्ष्य हुआ पूरा
पर आया ना पल अपने मिलन का।
किसी और के होकर आए तुम
मैं तुम में हो गई थी गुम
अनुराग था मेरा मीरा सा
इसलिए खुद को लिया है चुन।
अब मैं खुद में ही रम गयी
कभी मचली कभी थम गयी
अब भाते मुझको यह दर्पण
रही सही सारी वहम गयी।
मैं अब खुद में ही रम गयी।
*******

Comments


bottom of page