top of page

अरमान

  • Jan 4
  • 1 min read

जीत कुमारी

 

मेरी हर बात का वो

मान बहुत रखता है

उसपे ये भी कि मेरा

ध्यान बहुत रखता है

मेरी हर फिक्र को

ले जाएगा अपने माथे

यानी वो ज़िंदगी

आसान बहुत रखता है

उसके अरमान कई,

अब भी अधूरे हैं मगर

देखिए फिर भी वो

अरमान बहुत रखता है

दिल के बाहर,

वो सजा रखता है गुलशन

लेकिन दिल के अंदर,

वो बयाबान बहुत रखता है।

*****

Comments


bottom of page