top of page

शिक्षक दिवस

  • 2 days ago
  • 1 min read

अशोक कुमार बाजपेई

 

आज शिक्षक दिवस है,

यानी गुरुओं को समर्पित,

त्याग तपस्या को अर्पित,

विश्व शांति का दिवस,

प्रेरणा का दिवस !

आओ इस दिवस को हम सब,

महान शिक्षाविद,

सर्वपल्ली राधाकृष्णन,

की सोच के अनुरूप मनाएं,

शिक्षकों पर बलि बलि जाएं,

बच्चों को पढ़ाएं लिखाएं समझाएं,

एक नई जन भावना जगाएं!

नई सोंच संकल्पों के साथ,

आगे बढ़ते जाएं,

इस तरह अम्रतकाल में,

शिक्षक दिवस मनाएं,

राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं,

आओ शिक्षक दिवस मनाएं !

******

Comments


bottom of page