top of page

कहानी कैसे लिखूँ?

  • Feb 10, 2025
  • 1 min read

आदित्य नारायण शुक्ला

 

ओस से लिखूँ या अश्कों से लिखूँ
मैं दिल की कहानी कैसे लिखूँ...??
फूलों पे लिखूँ या हाथों पे लिखूँ
होंठों की ज़बानी कैसे लिखूँ...???
है दिल की बातें बहुत सारी
यूँ तो बहुत कुछ कहना है
कुछ सुनना है...!!!
इस कागज़ के एक टुकड़े पर
मैं अपनी कहानी कैसे लिखूँ...???

*****

Comments


bottom of page