top of page

मैं लिखती हूं…

  • Feb 16, 2023
  • 1 min read

मीनाक्षी पाठक


मन कही कह नही पाती
तब कविताएं लिखती हूं
दर्द दिल का जब सह नहीं पाती
तब कविताएं लिखती हूं
भीड़ मैं हूं खुद को जब तन्हा पाती
तब कविताएं लिखती हूं
खुशी और गम में जब तुमको नही पाती
तब कविताएं लिखती हूं
अंधेरी रातों में जब देख नही पाती
तब कविताएं लिखती हूं
जब सांसों की आवाज महसूस कर नही पाती
तब कविताएं लिखती हूं
जिंदगी का मर्म जब समझ नहीं पाती
तब कविताएं लिखती हूं
अपने ही शब्दो में जब खुद को ढूंढ नही पाती
तब कविताएं लिखती हूं
तुम्हे जब इन कविताओं में सुन नही पाती
तब कविताएं लिखती हूं....
******

Comments


bottom of page