top of page

मन का दर्प

5 days ago
8 min read

डॉ. कृष्णा कांत श्रीवास्तव

शरद ऋतु की एक सुहानी संध्या थी। सूर्य धीरे-धीरे नर्मदा के उस पार उतर रहा था और उसकी सुनहरी किरणें नदी की लहरों पर बिखरकर असंख्य दीपों का भ्रम उत्पन्न कर रही थीं। कहीं मंदिर की घंटियां बज रही थीं, कहीं दूर से “नर्मदे हर” का स्वर सुनाई दे रहा था। मंद हवा में नदी की नमी और तट की मिट्टी की सौंधी सुगंध घुली हुई थी।

नगर से आए कुछ मित्र नर्मदा के किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वे हंसी-मजाक करते हुए भोजन की तैयारी कर रहे थे। किसी ने चाय का पानी चढ़ाया था, कोई पकौड़ियों का डिब्बा खोल रहा था और कुछ लोग नदी के सुंदर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने में व्यस्त थे।

उसी समय उनमें से एक युवक की दृष्टि थोड़ी दूर स्थित एक पुराने बरगद के नीचे बैठे एक साधु पर पड़ी।

साधु की आयु लगभग साठ वर्ष रही होगी। तन पर धूल से सने गेरुए वस्त्र, कंधे पर पुरानी झोली, हाथ में लकड़ी की छड़ी और पैरों में यात्रा की थकान साफ दिखाई दे रही थी। पास ही सूखे उपलों की धीमी आग जल रही थी। साधु एक सपाट पत्थर पर आटा गूंधकर बड़े मनोयोग से रोटियां बना रहा था।

युवक ने अपने मित्रों से कहा—“लगता है बाबा कई दिनों की यात्रा से आ रहे हैं। देखो, स्वयं रोटियां बना रहे हैं।” सबकी दृष्टि अब साधु पर टिक गई। साधु ने आटे की कुल तीन रोटियां बनाईं। उन्हें उपलों की मंद आंच पर धीरे-धीरे सेंका। रोटियों से उठती सौंधी सुगंध हवा के साथ पिकनिक मना रहे मित्रों तक पहुंचने लगी।

रोटियां सेंकने के बाद साधु ने उन्हें एक स्वच्छ कपड़े पर रखा। फिर अपना कमंडल उठाकर नदी की ओर चला गया। उसने हाथ-मुंह धोया, नर्मदा को प्रणाम किया और कुछ देर आंखें बंद करके खड़ा रहा। मित्रों को लगा कि वह जल लेकर लौटेगा और भोजन करेगा। लेकिन लौटकर साधु ने जो किया, उसने सबको विस्मित कर दिया।

Want to read more?

Subscribe to rachnakunj.com to keep reading this exclusive post.

bottom of page